Home मनोरंजन समाचार The 50 Grand Finale: शिव ठाकरे बने द 50 के विनर, फैजू,...

The 50 Grand Finale: शिव ठाकरे बने द 50 के विनर, फैजू, कृष्णा और काका को हराया

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/22/1200x900/shiv_thaklrey_1774198871410_1774198882396.jpg

The 50 Grand Finale Update: शिव ठाकरे द 50 के विनर बन गए हैं। फिनाले की रेस में रजत दलाल, फैजू, कृष्णा श्रॉफ, काका और शिव ठाकरे ने हिस्सा लिया। रजत दलाल सबसे पहले आउट हो गए थे।  

The 50 Grand Finale : द 50 का आज यानी 22 मार्च को ग्रैंड फिनाले हुआ। शिव ठाकरे पहले सीजन के विनर बन गए थे। शो की शुरुआत 1 फरवरी को हुआ था। रजत दलाल, शिव ठाकरे, फैजू, कृष्णा श्रॉफ और काका ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई थी। एक फैन को 50 लाख रुपये भी मिल गए हैं। शिव ठाकरे ने ही फैन को 50 लाख का चेक पकड़ाया।

द 50 में गेम की शुरुआत में टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया के 50 जानेमाने चेहरे पहुंचे थे। इन कंटेस्टेंट्स ने टास्क खेल-खेलकर फैंस के लिए प्राइज मनी में पैसे इकट्ठा किए। आज वो प्राइज मनी 50 लाख तक पहुंची। द 50 में रिद्धि डोगरा, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, रिद्धी डोगरा, शिवित तोमर, लवकेश कटारिया, उर्वशी ढोलकिया, शाइनी, अर्चना गौतम, मोनालीसा, विक्रांत, वंशज, रिद्धिमा पंडित और हामिद बकरीजी जैसे चेहरे नजर आए थे।

The 50 Live Update, 10:04 pm: कृष्णा को अर्चना ने मारा ताना

द 50 जीतने के लिए हो रहे टास्क में कंटेस्टेंट को लायन का फेस बनाना था। कृष्णा वो नहीं कर पा रही थीं जिसके बाद अर्चना गौतम ने उन्हें ताना मारा। इस बात पर कृष्णा भड़क गईं। कृष्णा ने जैसे-तैसे वो पजल पूरा किया। इसके बाद वो अर्चना पर नाराज होती नजर आईं। कृष्णा ने गुस्से में बोला कि वो अर्चना का मुंह तोड़ेंगी।

The 50 Live Update, 9:48 pm: शिव ठाकरे बने द 50 के विनर

शिव ठाकरे द 50 का विनर बन गए हैं। उन्होंने काका, कृष्णा और फैजू को हराया।

The 50 Live Update, 9:48 pm: मेहमान बनकर पहुंचीं मिथला पालकर

मिथिला पलकर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला का प्रमोशन करने शो में पहुंचीं।

The 50 Live Update, 9:26 pm: टॉप 5 से बाहर हुए रजत दलाल

लायन क्रेजी गेम के आखिर में टॉप 5 से किसी एक कंटेस्टेंट को बाहर होना था। रजत दलाल इसी गेम में हार गए और टॉप 5 से बाहर हो गए। रजत के टॉप 5 से बाहर होने के बाद कई घरवाले काफी खुश नजर आए।

The 50 Live Update, 9:23 pm: प्रिंस और अर्चना की हुई बहस

द 50 फिनाले की शुरुआत में लायन क्रेजी गेम के दौरान प्रिंस नरूला और अर्चना गौतम के बीच बहस हो गई।प्रिंस शिव से कह रहे थे कि उन्हें रजत को टॉप 5 से बाहर निकालना चाहिए। इसपर अर्चना ने प्रिंस को कहा कि वो किसी का नाम न लें। इसी बात पर प्रिंस भड़क गए।

The 50 Live Update, 9:18 pm: टॉप 5 को मिला दुबई ट्रिप का गिफ्ट

फिनाले में दुगास्ता प्रॉपर्टी के ओनर आए। उन्होंने टॉप 5 कंटेस्टेंट को दुबई में ट्रिप का गिफ्ट दिया।

The 50 Live Update, 9:00 pm: वोट आउट हो चुके कंटेस्टेंट आए वापस

द 50 ग्रैंड फिनाले की शुरुआत हो चुकी है। शुरुआत धुरंधर के टाइटल ट्रैक से हुई।बैकग्राउंड में धुरंधर का टाइटल ट्रैक सुनाई दे रहा था और उसी के साथ घर में वोटआउट हो चुके कंटेस्टेंट्स ने एंट्री मारी।

The 50 Live Update, 8:55 pm: शिव ने प्रिंस के लिए शेयर किया वीडियो

The 50 Live Update, 8:46 pm: शो का नया प्रोमो

The 50 Live Update, 8:30 pm: कौन होगा शो का विनर?

ग्रैंड फिनाले से पहले सोशल मीडिया यूजर्स ने शिव ठाकरे का नाम विनर के तौर पर प्रिडिक्ट किया है। सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, शिव ठाकरे इस गेम के विनर होंगे। वहीं, फैजू दूसरे नंबर पर होंगे। तीसरे नंबर पर कृष्णा होंगी।

The 50 Live Update, 8:15 pm: अबतक प्राइज मनी पॉट में है कितना पैसा?

बीते एपिसोड तक द 50 के कंटेस्टेंट्स ने फैंस के लिए 40,44,000 रुपये कमा लिए थे। कहा जा रहा है आज टास्क करके ये आंकड़ा 50 लाख तक पहुंचेगा।

The 50 Live Update, 8:15 pm: प्रिंस ने शिव ठाकरे को दिया था टिकट टू फिनाले

द 50 टिकट टू फिनाले के टास्क में प्रिंस नरूला ने जीतकर टॉप 5 में अपनी जगह बना ली थी। हालांकि, उन्होंने अपना टिकट टू फिनाले का टिकट अपने दोस्त शिव ठाकरे को दे दिया।सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि ऐसा करके प्रिंस ने दोस्ती की मिसाल पेश की है।

The 50 Live Update, 8:13 pm: कब और कहां देख सकेंगे शो का फिनाले?

द 50 का फिनाले आज यानी 22 मार्च को रात 9 बजे से जियो हॉटस्टार और रात साढ़े 10 बजे से कलर्स पर प्रसारित होगा। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर

SOURCE : LIVE HINDUSTAN