Source :- LIVE HINDUSTAN
गर्मी के मौसम में ठंडा-ठंडा जूस या फिर कोल्ड-ड्रिंक मजेदार लगती है। लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। ऐसे में हेल्थ कोच ने उन ड्रिंक्स को रेट किया है जो गर्मियों में लोग खूब पीते हैं। जानिए किस ड्रिंक को मिला 10 में से 10।
गर्मी के मौसम में ठंडी-ठंडी ड्रिक्स पीने के बाद खूब राहत मिलती है। इस मौसम में अधिकतर लोग जूस, कोल्ड ड्रिंक और ठंडी शिकंजी जैसी ड्रिंक्स को पीना खूब पसंद करते हैं। स्वाद में अच्छी लगने वाली ड्रिंक्स के हेल्थ को कुछ नुकसान भी होते हैं। ऐसे में हेल्थ कोच रयान फर्नांडो ने गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ड्रिंक्स को रेटिंग दी है। ऐसे में यहां जानिए किस एक ड्रिंक को पूरे नंबर मिले हैं।
पैकेटबंद नारियल पानी
पैकेटबंद नारियल पानी आसानी से मिल जाता है और स्वाद में भी अच्छा लगता है। लेकिन एक्सपर्ट इसे 10 में से सिर्फ 6 नंबर देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोसेस्ड और स्टोरिंग के समय पर इसमें विटामिन सी जैसे कुछ पोषक तत्व कम हो जाते हैं और कभी-कभी स्वाद बनाए रखने के लिए चीनी मिलाई जाती है। इसलिए कभी-कभी आप इसे पी सकते हैं लेकिन ये सबसे अच्छी ड्रिंक्स में से एक नहीं है।
कोल्ड ड्रिंक
ये सबसे खराब होती हैं इसलिए एक्सपर्ट इन्हें 10 में से सिर्फ 1 ही नंबर देते हैं। इनमें बहुत ज्यादा चीनी होती है। जिससे आपका ब्लड शुगर तेजा से बढ़ता है, ये कुछ देर के लिए आपको एनर्जी दे सकता है लेकिन समय के साथ यह फैट जमाव और डिहाईड्रेशन को बढ़ाता है।
पैकेटबंद फलों के रस
फल सेहत के लिए अच्छे होते हैं लेकिन फलों का पैकेट बंद जूस उतना अच्छा नहीं होता जितना ये दिखता है। इनमें असली फाइबर बहुत कम होता है और बहुत ज्यादा चीनी होती है। फाइबर के बिना, शरीर में चीनी तेजी से डिजॉल्व हो जाती है जो ठीक नहीं है।एक्सपर्ट इन्हें 10 में से सिर्फ 3 नंबर देते हैं।
एनर्जी ड्रिंक्स
एनर्जी ड्रिंक्स में बहुत ज्यादा चीनी के साथ कैफीन भी होता है। इससे हृदय गति बढ़ सकती है, नींद में मुश्किल हो सकती है और डिहाइड्रेशन की समस्या भी बढ़ सकती है। इस ड्रिंक को हेल्थ कोच 10 में से सिर्फ 2 नंबर देते हैं।
ताजा नारियल पानी
नारियल पानी हाइड्रेशन के लिए बेस्ट है। इसमें पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स और थोड़ी मात्रा में नेचुरल शुगर होती है। एक्सपर्ट इस 10 में से 9 नंबर देते हैं।
सादा पानी
गर्मियों के मौसम में सादा पानी सबसे अच्छा है। आपके शरीर को भी इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। यह तापमान मेंटेन, पाचन, ब्लड फ्लो और आपके शरीर की हर कोशिका को बिना किसी स्ट्रेस के मदद करता है। एक्सपर्ट इस 10 में से 10 नंबर देते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN
