Home  लाइफस्टाइल समाचार ट्रेन के एसी कोच पर लिखे ‘Tier’ का क्या है मतलब, लंबे...

ट्रेन के एसी कोच पर लिखे ‘Tier’ का क्या है मतलब, लंबे सफर पर जाने वाले जरूर जानें

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ट्रेन में यात्रा अधिकतर लोग करते हैं। एक ट्रेन कोच के बाहर बहुत कुछ लिखा होता है, वेकिन  एसी कोच के बाहर आपने ‘Tier’ लिखा देखा होगा, क्या आप जानते हैं इसका मतलब क्या होता है? नहीं, तो इस आर्टिकल में जानें-

ट्रेन का सफर अधिकतर भारतीय लोग एंजॉय करते हैं। पास जाने के साथ ही दूर जाने के लिए भी ट्रेन का सफर आरामदायक होता है। ट्रेन की खिड़की से दिखने वाले खेत, नदियां, पहाड़ और छोटे-छोटे गांव देखने का अलग मजा है। एक ट्रेन 18 से 24 कोच की होती है और हर कोच को क्लास के मुताबिक बांटा जाता है। इन कोच के बाहर काफी कुछ लिखा होता है जिनमें ट्रेन के नाम से लेकर सीट नंबर तक शामिल है। एसी कोच के बाहर आपने ‘Tier’ लिखा देखा होगा। क्या आप जानते हैं इसका मतलब क्या है? नहीं, तो आइए जानते हैं एसी कोच के बाहर लिखे टियर का मतलब।

क्या होता है कोच के बाहर लिखे ‘Tier’ का मतलब?

ट्रेन में एसी कोच के बाहर लिखें टियर या Tier का मतलब कोच के अंदर बर्थ के लेवल की संख्या से है। ये शब्द डिब्बे के स्लीपिंग अरेंजमेंट और कम्फर्ट से जुड़ा है। जिसमें-

1-टियर यानी फर्स्ट क्लास एसी सबसे प्रीमियम क्लास में से एक है। इस कोच में दो बर्थ नीचे और दो बर्थ ऊपर होती हैं। इस क्लास में लॉक करने वाला केबिन होता है। जिसमें बहुत ज्यादा प्राइवेसी और स्पेस होता है। चार बर्थ के अलावा कुछ एसी कोच में सिर्फ दो बर्थ भी होती हैं एक ऊपर और एक नीचे।

2-टियर यानी सेकेंड क्लास एसी के कंपार्टमेंट में एक तरफ 4 बर्थ दो नीचे और दो ऊपर होती हैं और वहीं सामने की तरफ 2 बर्थ होती हैं एक नीचे और दूसरी ऊपर। तीन टियर के मुताबिक इनमें स्पेस ज्यादा होता है और इनमें भीड़भाड़ भी कम होती है। कोरोना से पहले सेकेंड क्लास एसी में पर्दे भी हुआ करते थे, जिन्हें अब हटा दिया गया है।

3-टियर यानी थर्ड क्लास एसी गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की यात्रा करने का यह सबसे आम तरीका है। इस कोच में तीन लेवल पर बिस्तर होता है, जिनमें लोअर, बीच और ऊपर की बर्थ शामिल है। कोच की एक साइड पर 6 बर्थ होती हैं दूसरी तरफ 2 बर्थ होती हैं। बाकी दोनों एसी क्लास से ये भीड़भाड़ वाला लग सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN