Source :- LIVE HINDUSTAN
Bank Holidays this week: इस हफ्ते श्री राम नवमी जैसा बड़ा त्यौहार है। जिसकी वजह से कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार को मिलाकर 4 दिन बैंक में काम-काज नहीं होंगे।
Bank Holidays this week: बैंक कर्मियों की इस सप्ताह भी कई छुट्टियां लगातार हैं। इस हफ्ते रामनवमी (Ram Navmi) जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार हैं। वहीं, चौथा शनिवार और रविवार की वजह से आने वाले दिनों में बैंक बंद रहेंगे। जिसकी वजह से कई शहरों में बैंक 4 दिन तक नहीं खुलेंगे। आइए जानते हैं किस दिन छुट्टी है।
किस शहर में किस दिन रहेगी छुट्टी
26 मार्च (गुरुवार) – श्री राम नवमी के त्यौहार की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
27 मार्च (शुक्रवार) – श्री राम नवमी (चैते दशैन) – भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना और विजयवाड़ा में बैंक कर्मियों की इस छुट्टी रहेगी।
28 मार्च (शनिवार) – महीने के चौथा शनिवार रहेगा। इस वजह से बैंक बंद रहेंगे।
29 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक इस दिन नहीं खुलेंगे।
इस महीने की आखिरी छुट्टी 31 मार्च को है। महावीर जयंती की वजह से इस दिन भी बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। इस महीने होली से लेकर ईद जैसे त्यौहार की वजह से बैंक कई दिन बंद रहे हैं। अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 अप्रैल को बैंक कामकाज की वजह से सामान्य लोगों का कार्य इस दिन भी शाखाओं में नहीं होगा।
अप्रैल में कब-कब है छुट्टी
3 अप्रैल को गुड फ्राइडे का त्योहार है। जिसकी वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और नागपुर से लेकर पणजी, कानपुर, श्रीनगर, विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
14 अप्रैल को बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जयंती, तमिल न्यू ईयर, बैसाखी के त्यौहार की वजह से बैंक कई शहरों में नहीं खुलेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



