Home विश्व समाचार भड़केगा ईरान, ब्रिटेन ने अरब सागर में तैनात कर दी घातक पनडुब्बी;...

भड़केगा ईरान, ब्रिटेन ने अरब सागर में तैनात कर दी घातक पनडुब्बी; टॉमहॉक मिसाइलों से है लैस

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ब्रिटेन का यह कदम ऐसे समय में आया है जब ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की नाकेबंदी की कोशिशों के कारण वैश्विक ऊर्जा और कच्चे तेल की आपूर्ति संकट में पड़ गई है।

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के तीसरे हफ्ते में प्रवेश करने के साथ ही क्षेत्र में सैन्य हलचल तेज हो गई है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने अपनी सबसे आधुनिक और शक्तिशाली परमाणु पनडुब्बी ‘HMS एंसन’ को अरब सागर में तैनात कर दिया है। टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों से लैस इस पनडुब्बी की मौजूदगी को ईरान के लिए एक कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

‘डेली मेल’ ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि HMS एंसन ने इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ से अपनी यात्रा शुरू की थी। लगभग 5,500 मील की दूरी तय कर यह पनडुब्बी अब अरब सागर के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में पहुंच चुकी है। हालांकि, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने इस तैनाती पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

टॉमहॉक मिसाइलों की मारक क्षमता

HMS एंसन ‘एस्ट्यूट क्लास’ की पांचवीं पनडुब्बी है, जिसे ब्रिटिश नौसेना की अब तक की सबसे उन्नत और घातक अटैक सबमरीन माना जाता है। यह पनडुब्बी ‘टॉमहॉक ब्लॉक IV’ मिसाइलों और ‘स्पियरफिश’ हैवीवेट टॉरपीडो से लैस है। इसकी मिसाइलें 1,000 मील (लगभग 1,600 किमी) दूर स्थित लक्ष्य को सटीकता से भेद सकती हैं। अरब सागर में इसकी वर्तमान स्थिति इसे इस योग्य बनाती है कि यदि संघर्ष बढ़ता है, तो यह सीधे ईरान के ठिकानों पर हमला करने में सक्षम है।

होर्मुज की नाकेबंदी

ब्रिटेन का यह कदम ऐसे समय में आया है जब ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की नाकेबंदी की कोशिशों के कारण वैश्विक ऊर्जा और कच्चे तेल की आपूर्ति संकट में पड़ गई है। ब्रिटेन सहित 22 देशों ने खाड़ी में जहाजों पर ईरान के हमलों और समुद्री मार्ग को बंद करने की कड़ी निंदा की है। रिपोर्टों के अनुसार, ब्रिटिश सरकार ने अमेरिका को उन ईरानी ठिकानों पर हमले के लिए अपने सैन्य ठिकानों का उपयोग करने की अनुमति भी दे दी है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।

सीधे लंदन से जुड़ा है संपर्क

HMS एंसन समय-समय पर समुद्र की सतह पर आती है ताकि लंदन स्थित ‘परमानेंट जॉइंट हेडक्वार्टर’ से संपर्क साधा जा सके। मिसाइल लॉन्च करने का कोई भी आदेश सीधे ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर द्वारा अधिकृत किया जाएगा, जिसे चीफ ऑफ जॉइंट ऑपरेशंस के माध्यम से पनडुब्बी तक पहुंचाया जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN