Home मनोरंजन समाचार करिश्मा कपूर करवाती थीं रवीना टंडन के कपड़ों की जासूसी, सालों बाद...

करिश्मा कपूर करवाती थीं रवीना टंडन के कपड़ों की जासूसी, सालों बाद अब डिजाइनर ने खोली यह पोल

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/21/1200x900/Raveena_Karishma_1774114180810_1774114191791.jpg

करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के बीच फिल्म अंदाज अपना अपना की शूटिंग के दौरान कैसा माहौल था, इस बारे में पहले भी आमिर खान बता चुके हैं, लेकिन अब उनके डिजाइनर ने एक और किस्सा सुनाया है।

बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ आज भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर एशले रिबेलो ने एक पॉडकास्ट में इस फिल्म से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा सुनाया है। एशले ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के बीच कॉम्पिटिशन का यह लेवल था कि करिश्मा कपूर अपनी को-स्टार रवीना के कपड़ों की जासूसी करवाती थीं। एशले ने बताया कि करिश्मा अक्सर अपनी टीम के लोगों को यह देखने के लिए भेजती थीं कि रवीना ने क्या पहना है और उनका कॉस्ट्यूम कैसा दिख रहा है। लुक्स को लेकर अक्सर दोनों हसीनाओं के बीच बड़ी होड़ मची रहती थी।

रवीना टंडन के कॉस्ट्यूम्स पर थी करिश्मा की नजर

डिजाइनर एशले रिबेलो ने अविनाश त्रिपाठी के पॉडकास्ट में बताया कि उन्हें यह फिल्म रवीना टंडन की वजह से मिली थी। ‘ये रात और ये दूरी’ गाने की शूटिंग के दौरान रवीना के लिए खास नाइटीज डिजाइन की गई थीं, जिनमें फेदर्स और फर का इस्तेमाल हुआ था। एशले ने बताया कि करिश्मा कपूर यह जानने के लिए एक्साइटेड रहती थीं कि रवीना क्या पहन रही हैं और उनका डिजाइनर कौन है। वह अपने लोगों से जानकारी मंगवाकर अपने स्टाइलिस्ट को उन बातों को नोट करने के लिए कहती थीं। एशले ने कहा कि रवीना फिल्म में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन उस वक्त उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि भविष्य में वह करिश्मा कपूर के साथ भी कई फिल्मों में काम करेंगे।

जब आमिर ने बताया सेट पर कैसा होता था हाल

फिल्म के लीड एक्टर आमिर खान ने भी साल 2025 में ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ के दौरान दोनों एक्ट्रेसेज के बीच इस टेंशन पर अपनी बात रखी थी। आमिर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग बहुत मुश्किलों के बीच हुई थी क्योंकि लीड एक्टर्स के बीच बिलकुल तालमेल नहीं था। आमिर के मुताबिक वह अकेले एक्टर थे जो वक्त पर आते थे, जबकि बाकी सभी एक्टर्स देरी से पहुंचते थे। रवीना और करिश्मा का झगड़ा इस लेवल पर था कि अगर एक एक्ट्रेस सेट पर आती, तो दूसरी वहां से चली जाती थी। आमिर खुद इस बात से हैरान थे कि इतनी खींचतान और दिक्कतों के बावजूद यह फिल्म आखिर पूरी कैसे हुई।

खंभे से बांधकर करवाई गई थी दोनों की सुलह

रवीना टंडन ने भी एक इंटरव्यू में माना था कि शूटिंग के दौरान कोई भी एक-दूसरे से बात नहीं कर रहा था। न केवल करिश्मा और रवीना, बल्कि सलमान खान और आमिर खान के बीच भी बातचीत बंद थी। रवीना ने बताया कि क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें और करिश्मा को एक खंभे से बांध दिया गया था। तब डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने मजाक में कहा था कि जब तक वे आपस में बात नहीं करेंगी, उन्हें खोला नहीं जाएगा। मालूम हो कि साल 1994 में रिलीज हुई यह फिल्म शुरुआत में भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन आज यह अपनी बेहतरीन कॉमेडी की वजह से दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN