Home मनोरंजन समाचार जब किशोर कुमार को पड़ा जोरदार मुक्का, प्राण को 14 रीटेक के...

जब किशोर कुमार को पड़ा जोरदार मुक्का, प्राण को 14 रीटेक के बाद लेना पड़ा यह फैसला

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/21/1200x900/KishK_1774101268820_1774101273646.jpg

Kishore Kumar: जब शूटिंग के दौरान प्राण को मारना पड़ा किशोर कुमार को जोरदार मुक्का। सिचुएशन समझने को तैयार नहीं थे किशोर कुमार।

लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर प्राण ने ‘हाफ टिकट’, ‘आशा’ और ‘पहली झलक’ जैसी फिल्मों में सिंगर-एक्टर किशोर कुमार के साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी पर्दे पर लोगों को खूब पसंद आई थीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म में शूटिंग के दौरान किशोर कुमार को प्राण से जोरदार मुक्का खाना पड़ गया था। किशोर कुमार की हालत खराब हो गई थी, लेकिन सवाल यह है कि प्राण को ऐसा करना क्यों पड़ा? प्राण ने यह मुक्का किशोर कुमार को गुस्से में नहीं बल्कि मजबूरी में मारना पड़ा था। दरअसल एक सीन था जिसमें दोनों एक्टर्स को सीरियस होना था, लेकिन किशोर कुमार अपने मजाकिया स्वभाव के चलते लगातार मस्ती कर रहे थे।

सीरियस नहीं हो रहे थे किशोर कुमार

प्राण ने खुद एक इंटरव्यू में किशोर कुमार के साथ बिताया वक्त याद करते हुए बताया था कि जब कई रीटेक हो गए तो उन्हें कुछ और सूझा नहीं और उन्होंने किशोर कुमार को जोरदार मुक्का जड़ दिया। प्राण ने बताया, ‘सेट में उनके साथ काम करना बड़ा मुश्किल होता था। क्योंकि अगर सीरियस सीन भी हो तो वो हंसाते ही रहते थे। तो उनको कह कह कर, खुशामद कर कर के कहना पड़ता था कि भाई यह सीरियस सीन है। भगवान के लिए थोड़ी देर के लिए सीरियस हो जाओ।’

जब प्राण ने जड़ दिया जोरदार मुक्का

प्राण ने फिल्म ‘पहली झलक’ का किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘एक सीन था जहां मेरी उनकी फाइट होती है। तो मुझे उनके पेट में मुक्का मारना था। तो जैसे मैं उन्हें मुक्का मारूं, तो बजाय इसके कि वो उफ्फ करें, वो हंसना शुरू कर देते थे। तो समझिए कि कोई 12 या 14 रीटेक हो गईं और वो नहीं माने।’ किशोर कुमार ने बताया कि जैसे ही अगला शॉट शुरू हुआ बजाय इसके कि मैं फिल्मी मुक्का मारूं। मैंने एक असली मुक्का उनके पेट में जब ताड़ से दिया तो उनकी ऐसी हालत हुई कि ओह मर गया। मैंने कहा यही चाहिए हमें फिल्म में।

उनके साथ रहता तो वैसा ही बन जाता

प्राण ने किशोर कुमार के साथ काम करने का अपना तजुर्बा बताते हुए कहा कि मेरे जैसा सीरियस आदमी जो सीरियस विलेन के रोल करता था। उस आदमी ने मुझे भी बिलकुल उस फिल्म में अपने जैसा बना दिया। कि जो जो हरकतें उसने कीं, वही हरकतें उसने मुझसे कराईं। तो उस फिल्म को देखने के बाद यह लगता है कि अगर एक आधी पिक्चर मैं उनके साथ और कर लेता तो मैं भी उनका क्लोन बन जाता। बता दें कि किशोर कुमार को बॉलीवुड के कुछ सबसे आइकॉनिक सिंगर-एक्टर्स में गिना जाता है, उनके गाए गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शुमार हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN