Home  लाइफस्टाइल समाचार पुराने समय में महिलाएं गीले बालों को क्यों दिखाती थीं हर्बल धुआं,...

पुराने समय में महिलाएं गीले बालों को क्यों दिखाती थीं हर्बल धुआं, हेयर ड्राई करने का क्या ये है बेस्ट तरीका?

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पुराने समय में महिलाएं बालों की केयर करने के लिए घरेलू तरीकों को ज्यादा अपनाती थीं। इन तरीकों में एक रेमेडी बालों को धूप दिखाने वाली भी थी। क्या आप जानते हैं कि आखिर महिलाएं पुराने समय में गीले बालों को क्यों दिखाती थीं धूप? यहां जानिए

पुराने समय में महिलाएं बालों और स्किन की देखरेख के लिए केवर घरेलू चीजों का इस्तेमाल करते थे। दादी-नानी तो अक्सर बालों की केयर करने के लिए रीठा-शिकाकाई जैसी चीजों से बने घरेलू शैम्पू बनाकर इस्तेमाल करती थीं। बालों को धोने के बाद जिस एक चीज को महिलाएं रिवाज की तरह करती थी वह है बालों को धूप दिखाना। पुराने समय में महिलाएं अपने बालों को धूप का धुआं दिखाया करती थीं क्या आप जानते हैं वह ऐसा क्यों करती थीं? इंस्टाग्राम पर आररेतविका के ऑफिशियल पेज पर उन्होंने शेयर किया कि बालों को धूप दिखाने से क्या होता है। रेतविका नेचुरोपैथी और आयुर्वेद की पढ़ाई कर चुकी है और वह मानती हैं कि धूप का धुआं सिर की त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छा है। वह इसे हेयर ड्रायर की जगह इस्तेमाल करती हैं।

गीले बालों को धूप दिखाने के फायदे

1) सिर की स्किन का प्यूरिफिकेशन- पुराने समय में बालों को सुखाने के लिए हर्बल धुआं खासतौर से नीम, तुलसी या गुग्गल से दिया जाता था। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण गंदगी, बैक्टीरिया और पसीने के जमाव को दूर करने में मदद करते हैं।

2) दोषों को संतुलित और मन शांत- धुएं की गर्मी वात असंतुलन को नियंत्रित करती है जो मानसिक धुंध को कम करती है और जिससे इमोशनल बैलेस करने में मदद मिलती है।

3) जड़ों को मजबूत- माना जाता है कि इस प्रेक्टिस में प्राकृतिक गर्मी और जड़ी-बूटियां ब्लड फ्लो को बढ़ाती हैं और रोमछिद्रों को पोषण भी देती हैं। जिससे बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद मिलती है।

4) डैंड्रफ कम करने में मदद- इसकी मदद से डैंड्रफ को कम किया जा सकता है। अगर आप सूखे नीम या गाय के गोबर के उपलों को औषधीय जड़ी-बूटियों के साथ मिलाकर इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके बालों को भी मजबूत बनाता है।

5) पॉजिटिव एनर्जी- धूप का इस्तेमाल करने से नकारात्मक एनर्जी को दूर करने में मदद मिल सकती है।

हेयर ड्राई करने का क्या ये है बेस्ट तरीका

हेयर ड्रायर से बालों को सुखाने के कई नुकसान होते हैं, ऐसे में नैचुरल तरीके से बालों को ड्राई करना है तो इस तरीके को अपनाया जा सकता है।

कॉमेंट्स में क्या कह रहे हैं लोग?

इस वीडियो के कॉमेंट में लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूज ने लिखा की बालों को धूप दिखाने से बाल काफी ज्यादा स्मूद हो जाते हैं जो एक कंडीशनर भी नहीं कर पाता, इसके अलावा खुशबू भी बहुत अच्छी आती है। वहीं दूसरी यूजर ने लिखा की वह बालों को धूप महीने में एक या दो बार जरूर दिखाती हैं। वह नियमित रूप से बालों की देखभाल के बजाय कभी-कभार एक रस्म के तौर पर इसका इस्तेमाल करती हैं क्योंकि धुआं फेफड़ों के लिए नुकसानदायक होता है।

नोट-धूप (हर्बल धुआं) से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है, इसका कोई प्रत्यक्ष वैज्ञानिक या नैदानिक ​​प्रमाण नहीं है। हालांकि भारत में इसका व्यापक रूप से प्रचलन है, लेकिन यह मान्यता कि इससे बालों की मजबूती बढ़ती है, ये प्रमाणित चिकित्सा आंकड़ों के बजाय परंपरा पर आधारित है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN