Source :- LIVE HINDUSTAN
SBI Tax Notice: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 6338 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है। बैंक ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को 20 मार्च 2026 को दी है।
SBI Income tax Notice: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से 6338 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है। SBI ने 20 मार्च 2026 को इसकी जानकारी एक्सचेंज के साथ साझा किया है। डिपार्टमेंट ने बैंक को यह नोटिस एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए दिया है। बता दें, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को मिले इस नोटिस में ब्याज भी जुड़ा हुआ है।
SBI को इनकम टैक्स एक्ट सेक्शन 143(3), 144C(3) और 144(B) के तहत यह नोटिस 19 मार्च 2026 को मिला है।
क्या कुछ कहा है SBI ने?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) की तरफ से दी जानकारी के अनुसार पिछले साल भी इसी तरह के मामले सामने आए थे। जिससे यह संकेत मिलता है कि मौजूदा मांग कोई अलग मामला नहीं है। बैंक ने कहा कि यह राशि सीमा से काफी अधिक है, इसलिए इसकी जानकारी शेयरहोल्डर्स के साथ-साथ सभी हितधारकों को दी गई है।
SBI की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस नोटिस का कोई भी प्रभाव ऑपरेशंस और अन्य बिजनेस एक्टिविटी पर नहीं पड़ेगा। बैंक ने कहा कि उचित समय पर वह कानूनी कदम उठाएंगे।
शेयरों की क्या स्थिति है?
शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 1058.40 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान SBI के शेयरों की कीमतों में 22 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पोजीशनल निवेशकों को 41 प्रतिशत का फायदा हुआ है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का 52 वीक हाई 1234.80 रुपये और 52 वीक लो लेवल 730.95 रुपये है। बैंक का मार्केट कैप 9.76 लाख करोड़ रुपये का है।
FD रेट्स में स्टेट बैंक ने किया इजाफा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एफडी रेट्स में इजाफा किया है। बैंक की तरफ से 3 करोड़ रुपये से अधिक के एफडी पर अब 0.25 प्रतिशत तक ब्याज अधिक मिलेगा। बैंक की नई दरें 15 मार्च 2026 से प्रभावी हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



