Home  लाइफस्टाइल समाचार Navratri Day 3 Wishes: ‘चंद्र समान तुम शीतल दाता..’ नवरात्रि के तीसरे...

Navratri Day 3 Wishes: ‘चंद्र समान तुम शीतल दाता..’ नवरात्रि के तीसरे दिन की भेजें हार्दिक शुभकामनाएं

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Navratri Day 3 Wishes: चंद्रमा के समान शीतल और सौम्य, सिंह की सवारी करने वाली और हाथों में अस्त्र से शोभित मां चंद्रघंटा दुर्गा के नौ स्वरूपों में तीसरा स्वरूप हैं और आज इन्हीं की पूजा होगी। मां का आशीर्वाद अपनों पर बना रहे इसी कामना के साथ भेज दें शुभकामना के ये मैसेज।

नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएंनवरात्रि के तीसरे दिन देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों में मां चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। नौ दिन नियमित रूप से पूजा करने वाले मां भोग,आरती के साथ पूजा करते हैं। जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद आपके साथ आपके अपनों को भी मिलता रहे, इसी कामना के साथ भेज दें नवरात्रि के तीसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

  • मां चंद्रघंटा आपके जीवन के

सभी कष्टों को हर लें

मां सदैव आपकी आसुरी

शक्तियों से रक्षा करें

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

  • चिंता नहीं चिंतन का दामन थामा हैं,

क्योंकि मां ने मेरी मुझे अपना माना हैं.

नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं

  • मां करती सबका उद्धार है

मां करती सबकी बेड़ा पार है

मां करती सबका उद्धार है

मां सबके कष्टों को हरती है

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

  • मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से,

हर बुराई से दूर रहें और,

हर संघर्ष में सफलता मिले।

नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं

  • देवी दुर्गा की दिव्य ऊर्जा आपको,

सभी बाधाओं को दूर करने और

हर प्रयास में सफलता प्राप्त करने की शक्ति दे।

शुभ नवरात्रि

  • मां का तीसरा स्वरुप है बेहद प्यारा, आपकी मनोकामनाओं को कर दे पूरी हों और जीवन में खुशियाँ बनी रहें।

शुभ नवरात्रि

  • आइए हम प्रेम, भक्ति और श्रद्धा के साथ देवी दुर्गा का अपने दिलों और घरों में स्वागत करें।

शुभ नवरात्रि

  • नवरात्रि के इस महापर्व में,

आपका जीवन सुख, समृद्धि और शांति से भरा रहे।

मां चंद्रघंटा का दिव्य आशीर्वाद आपको शक्ति, समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करे।

शुभ नवरात्रि

  • नवरात्रि के इस पावन अवसर पर, आपके घर में खुशियों की बौछार हो और मां आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।
  • चंद्र समान तुम शीतल दाता

चंद्र तेज किरणों में समाता

मां चंद्रघंटा की कृपा सब पर बनी रहे

  • ना गिन कर दिया ना तोल कर दिया,

जब भी दिया शेरोंवाली मां ने दिल खोल कर दिया.

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

  • ऐं श्रीं शक्तयै नम:

मां चंद्रघंटा आपको अपना आशीर्वाद दें

नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं

SOURCE : LIVE HINDUSTAN