Home  लाइफस्टाइल समाचार ईद के मौके पर झटपट बनाकर रख लें डेट्स पिस्ता कुनाफा, नोट...

ईद के मौके पर झटपट बनाकर रख लें डेट्स पिस्ता कुनाफा, नोट कर लें रेसिपी

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Dates Kunafa Recipe: ईद के मौके पर एक रेसिपी जो बिना मेहनत के फटाफट कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। साथ ही जो लोग शुगर लोडेड डेजर्ट से दूर रहना चाहते हैं उनके लिए ये रेसिपी बेस्ट है। तो फटाफट नोट कर लें पिस्ता और डेट्स से तैयार टेस्टी डेट्स कुनाफा रेसिपी।

ईद का मौका है। मीठी सेंवईयों और पकवान से पूरा घर महक उठता है। लेकिन कुछ स्वीट डेजर्ट ऐसे भी होने चाहिए जो मीठा अवॉएड करने वाले लोग आराम से खा सके और आप उन मेहमानों के चेहरे पर खुशी देख सकें। शुगर लोडेड डेजर्ट इन दिनों लोग अवॉएड करते हैं तो आप उनके लिए हेल्दी और टेस्टी पिस्ता डेट्स कुनाफा बनाकर रेडी कर सकती हैं। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी और कम समय में बनकर रेडी भी हो जाएगा। चूंकि डेट्स नेचुरली स्वीट होता है तो इसमे ऐडेड शुगर नहीं होगी। बस नोट कर लें इस आसान सी डेट्स कुनाफा को बनाने की रेसिपी।

डेट्स कुनाफा डेजर्ट बनाने की सामग्री

एक चौथाई कप पिस्ता

सौ ग्राम पतली वाली रोस्टेड सेंवई

तीन चम्मच कंडेस्ड मिल्क

दो सौ ग्राम खजूर

बारीक कटे हुए पिस्ता

मेल्ट की हुई डार्क चॉकलेट

डेट्स कुनाफा डेजर्ट की रेसिपी

  • सबसे पहले फ्रेश और अच्छे क्वालिटी के खजूर को लेकर बीच से कट कर लें और अंदर से बीज को निकालकर बाहर कर दें।
  • अब सेंवई को तैयार कर लें। सबसे पहले पैन में घी डालें और सेंवई को अच्छी तरह से रोस्ट कर लें।
  • पिस्ते को छिलके से निकालकर अलग कर लें। अब इन सारे पिस्ता को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें।
  • सेंवई और पिस्ता को पेस्ट को आपस में मिला लें और ऊपर से तीन से चार चम्मच कंडेस्ड मिल्क को डालें। जिससे ये सारा मिक्सचर अच्छी तरह से एक दूसरे से लिपट कर मिक्स हो जाए।
  • अब खजूर जिनसे बीज को निकालकर अलग किया है। उन खजूर के अंदर इस तैयार सेंवई और पिस्ता के मिक्सचर को भर दें।
  • कुछ पिस्ता बारीक काटकर रखें और साथ ही डार्क चॉकलेट को मेल्ट कर लें।
  • बस तैयार खजूर जिसमे मिक्सचर भरा है उनके ऊपर कटे हुए पिस्ते को चिपकाएं या स्प्रिंकल कर दें। जिससे सब चिपक जाएं और ऊपर से किसी चम्मच या पाइपिंग बैग की मदद से मेल्ट डार्क चॉकलेट को फैलाएं।
  • बस रेडी है टेस्टी एंड हेल्दी डेट्स पिस्ता कुनाफा।
  • मीठे की क्रेविंग हो रही तो इस डेजर्ट को बनाकर खाएं। मिनटों में रेडी हो जाते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN