Source :- LIVE HINDUSTAN
जियो को कम कीमत में बेस्ट बेनिफिट देने के लिए जाना जाता है, लेकिन कुछ प्लान्स के साथ एयरटेल भी जियो को कड़ी टक्कर देता है। 449 रुपये का एयरटेल का प्रीपेड प्लान इन्हीं में से एक है। यह 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप का ऐक्सेस देता है।
देश की दो टॉप टेलीकॉन कंपनियां यानी जियो और एयरटेल में कांटे की टक्कर चलती है। दोनों कंपनियां ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ने के लिए एक से बढ़ कर एक प्लान ऑफर कर रही हैं। आमतौर पर जियो को कम कीमत में बेस्ट बेनिफिट देने के लिए जाना जाता है, लेकिन कुछ प्लान्स के साथ एयरटेल भी जियो को कड़ी टक्कर देता है। 449 रुपये की कीमत में आने वाला एयरटेल का प्रीपेड प्लान इन्हीं में से एक है। यह प्लान जियो के 445 रुपये वाले प्लान से 4 रुपये महंगा है, लेकिन इसमें कंपनी हर दिन 2जीबी ज्यादा डेटा और 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप का ऐक्सेस दे रही है। जियो के पास एयरटेल की तरह 449 रुपये वाला प्लान भी है, लेकिन ओटीटी बेनिफिट्स के मामले में यह भी एयरटेल से काफी पीछे है। हालांकि, जियो के प्लान्स में 35100 रुपये का एक स्पेशल बेनिफिट दिया जा रहा है, जो एयरटेल यूजर्स को नहीं मिलता। आइए डीटेल में जानते हैं इन तीनों प्लान के बारे में।
जियो का 445 रुपये वाला प्लान
जियो का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2जीबी डेटा दे रही है। प्लान में एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जा रहा है। यह प्लान डेली 100 फ्री एसएमएस और देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी देता है। आपको इस प्लान में 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो एआई का फ्री ऐक्सेस भी मिलेगा, जिसकी कीमत 35100 रुपये है। यह प्लान सोनी लिव और जी5 समेत 12 ओटीटी ऐप का ऐक्सेस देता है। यह जियो हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
एयरटेल का 449 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में आपको रोज 4जीबी डेटा मिलेगा। कंपनी के 5G नेटवर्क में रहने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। यह प्लान हर दिन 100 फ्री एसएमएस और देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग देता है। प्लान में कंपनी जियो हॉटस्टार और सोनी लिव समेत 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप का ऐक्सेस दे रही है। आपको इस प्लान में ऐपल म्यूजिक का भी ऐक्सेस मिलेगा। यह प्लान 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का ऐक्सेस दे रही है, जिसकी कीमत 4 हजार रुपये है। प्लान में आपको 30जीबी का गूगल वन स्टोरेज भी मिलेगा।
जियो का 449 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें आपको हर दिन 3जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रही है। यह प्लान रोज 100 फ्री एसएमएस और देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। यह प्लान भी गूगल जेमिनी प्रो प्लान का ऐक्सेस देता है। प्लान में कंपनी जियो हॉटस्टार का ऐक्सेस मिलेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



