Home व्यापार समाचार महारत्न कंपनी ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, 1 लाख रुपये के बना दिए...

महारत्न कंपनी ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, 1 लाख रुपये के बना दिए 87 लाख, 2 बार बांटे हैं बोनस शेयर

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयरों ने 1 लाख रुपये के निवेश को 87 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है। महारत्न कंपनी के शेयरों ने यह दमदार परफॉर्मेंस बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है।

महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयर शुक्रवार को 261.90 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक भेल के शेयर 10 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। हालांकि, महारत्न कंपनी ने लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले उन शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है, जिन्होंने कंपनी के शेयरों में पैसा लगाया और अपने निवेश को बनाए रखा। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयरों ने 25 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 87 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है। महारत्न कंपनी के शेयरों ने यह दमदार परफॉर्मेंस बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है। भेल ने साल 2007 से लेकर अब तक 2 बार बोनस शेयर का तोहफा अपने निवेशकों को दिया है।

1 लाख रुपये के ऐसे बना दिए 87 लाख रुपये से ज्यादा
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयर 16 मार्च 2001 को 8.97 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 16 मार्च 2001 को भेल के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे कंपनी के 11,148 शेयर मिलते। भेल ने साल 2007 से लेकर अब तक अपने निवेशकों को 2 बार बोनस शेयर दिए हैं। अगर इन बोनस शेयरों को जोड़ लें तो कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 33,444 पहुंच जाती है। भेल के शेयर शुक्रवार 20 मार्च 2026 को 261.90 रुपये पर बंद हुए हैं। ऐसे में इन शेयरों की मौजूदा वैल्यू बढ़कर 87.58 लाख रुपये पहुंच जाती है। भेल ने पिछले 25 साल में अपने शेयर का भी बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) किया है। हमने अपने कैलकुलेशन में कंपनी की तरफ से दिए गए डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट को शामिल नहीं किया है।

2 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। भेल ने मई 2007 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने सितंबर 2017 में अपने निवेशकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। भेल ने अपने शेयर का भी बंटवारा किया है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने अक्टूबर 2011 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का मार्केट कैप शुक्रवार 20 मार्च 2026 को 91,195 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। भेल के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 305.85 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 193 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN