Home  लाइफस्टाइल समाचार कॉफी-शराब के साथ इस एक चीज से गर्मी में रहे दूर, बढ़ते...

कॉफी-शराब के साथ इस एक चीज से गर्मी में रहे दूर, बढ़ते टेंपरेचर का होता है निगेटिव इफेक्ट

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Avoid Coffee Alcohol In Upcoming Summer: गर्मियों ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। तेज धूप और गर्म हवाएं चल रहीं तो अभी से ही खानपान में सुधार करना शुरू कर दें। कॉफी, शराब जैसी चीजों से दूर रहें और खासतौर पर शरीर के लिए हेल्दी प्रोटीन रिच फूड को कम से कम खाएं।

गर्मियां दस्तक दे रही हैं। ऐसे में खानपान में सुधार जरूरी है। बढ़ते तापमान के बीच जरूरी है कि शरीर को पूरी तरह से हाइड्रेट करके रखा जाए। लगातार निकलने वाले पसीने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगड़ता है। बॉडी में सोडियम के साथ पानी की कमी बॉडी को ज्यादा थकाती है और एनर्जी की कमी करती है। इससे बचने के लिए सही खानपान के साथ कुछ ऐसे फूड्स एंड ड्रिंक्स के दूरी भी जरूरी है।

शराब और कॉफी दोनों से दूरी है जरूरी

अमेरिका में बढ़ रही गर्मी और हीटवेव से बचने के लिए गाइडलाइन जारी हुई है। जिसमे जिसमे पब्लिक को हिहाइड्रेशन से बचने के लिए शराब और कॉफी को कम से कम कंज्यूम करने की सलाह दी गई है। कॉफी में मौजूद कैफीन बॉडी में मौजूद पानी को तेजी से यूरिन के जरिए बाहर कर देता है। जिससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है और गर्मी के मौसम में कॉफी बॉडी को डिहाइड्रेट कर देगी।

शराब से बढ़ता है डिहाइड्रेशन

एल्कोहल पीने के बाद लिवर एंजाइम के जरिए इसे प्रोसेस्ड करता है जिससे ये बड़ी मात्रा में एसिटलडिहाइड में कन्वर्ट हो जाता है जिसकी ज्यादा मात्रा टॉक्सिक होती है। बॉडी से इस टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए लिवर ज्यादा काम करता है एसिटेट में बदल देता है। शराब शरीर में बनने वाले एंटीडाययूरेटिक हार्मोन की मात्रा को दबाता है। जो किडनी में यूरिन बनने की मात्रा को कंट्रोल करता है। जिससे डाइयूरेटिक इफेक्ट बढ़ जाता है और ज्यादा यूरिन पास होने से शरीर में डिहाइड्रेशन होने लगता है।

हाई प्रोटीन फूड खाने से बचें

शराब और कॉफी के साथ ही ऐसे फूड्स जिसमे ज्यादा मात्रा में प्रोटीन हो, ऐसे फूड्स को भी अवॉएड करें। प्रोटीन रिच फूड्स शरीर का टेंपरेचर तेजी से बढ़ाते हैं। गर्मी के दिनों में डाइजेशन कमजोर हो जाता है। जिससे मीट बेस्ड प्रोटीन, एग वगैरह खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है। दरअसल, प्रोटीन को तोड़ने के लिए बॉडी ज्यादा हीट प्रोड्यूस करती है। जिससे गर्मी के दिनों में और ज्यादा गर्मी महसूस होती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN