Home मनोरंजन समाचार LIVE: ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन कमाए 102.55 करोड़, अब जानें दूसरे...

LIVE: ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन कमाए 102.55 करोड़, अब जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/20/1200x900/dhurandhar_2_1773927853591_1773927853693_1773981770425.jpg

Dhurandhar 2 Day 2 Collection LIVE Update: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की है। वहीं दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी काफी अच्छे हैं।

Dhurandhar 2 Box Office Report: ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। पहले फिल्म ने 18 मार्च के पेड प्रिव्यूज से 43 करोड़ रुपये की कमाई की। फिर 19 मार्च के दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सबको चौंका दिया। वहीं अब सबकी नजरें 20 मार्च के डेटा पर टिकी हुई हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ‘धुरंधर 2’ का दूसरे दिन का कलेक्शन बताएंगे। ये डेटा हर एक घंटे में अपडेट होगा।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने डे0 पर 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं डे1 पर फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये की कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक 145.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

LIVE Update: ‘धुरंधर 2’ की दूसरे दिन की कमाई

सुबह 8 बजे तक – 3.05 करोड़ रुपये

सुबह 9 बजे तक – 5.20 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक – 6.89 करोड़ रुपये

समरी

डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे0 (18 मार्च) 43 करोड़ रुपये
डे1 (19 मार्च) 102.55 करोड़ रुपये
डे2 (20 मार्च) 6.89 करोड़ रुपये (सुबह 10 बजे तक का डेटा)

कैसी है फिल्म ‘धुरंधर 2’?

‘धुरंधर द रिवेंज, ‘धुरंधर’ के मुकाबले कमजोर लगी। ‘धुरंधर’ देखकर ऐसा लग रहा था कि मेकर्स का विजन बहुत क्लियर है। वहीं ‘धुरंधर द रिवेंज’ की कहानी दमदार नहीं लगी। फिल्म में गानों का भी इस्तेमाल सही तरीके से नहीं किया गया है। हालांकि, ‘धुरंधर द रिवेंज’ का क्लाइमैक्स और कलाकारों की एक्टिंग बहुत जोरदार है। इसलिए लाइव हिन्दुस्तान ने इसे 3.5 रेटिंग दी है। आप इसका डिटेल रिव्यू पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

‘धुरंधर’ ने कितनी कमाई की थी?

‘धुरंधर’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,307.35 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। उन्होंने भारत में 1,007.85 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी और विदेश में 299.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN