Source :- LIVE HINDUSTAN
वॉट्सऐप में बड़ा अपडेट आने वाला है। अपडेट रोलआउट के बाद यूजर बिना अपना फोन नंबर शेयर किए मेसेजिंग के साथ वॉयस और वीडियो कॉलिंग का मजा ले सकेंगे। वॉट्सऐप इसे एक ‘ऑप्शनल प्राइवेसी फीचर’ के तौर पर ऑफर करेगा।
वॉट्सऐप में बड़ा अपडेट आने वाला है। इस अपडेट के आने से चैटिंग के लिए फोन नंबर की जरूरत नहीं पड़ेगी। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार फोन नंबर की जगह चैटिंग के लिए जल्द ही यूजरनेम और यूनीक आईडी का इस्तेमाल होगा। यानी अपडेट रोलआउट के बाद यूजर बिना अपना फोन नंबर शेयर किए मेसेजिंग के साथ वॉयस और वीडियो कॉलिंग का मजा ले सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबली यह अपडेट जून 2026 में रोलआउट हो सकता है। फीचर के रोलआउट होने के बाद इंडिविजुअल यूजर्स के साथ ही बिजनेसेज भी अपने यूनीक हैंडल जैसे – HDFC Bank या Ben Clark या कोई भी नाम (उपलब्धता पर निर्भर) को रिजर्व कर सकेंगे।
वॉट्सऐप पर होने वाले स्कैम्स में भी आएगी कमी
यह फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को बेहतर करने के साथ ही वॉट्सऐप पर होने वाले स्कैम्स पर भी लगाम लगाने का काम करेगा। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम वॉट्सऐप के यूजरनेम फीचर को लेकर काफी उत्साहित हैं। इससे यूजर अपने फोन नंबर शेयर किए बिना नए फ्रेंड्स, ग्रुप्स और बिजनेसेज से जुड़ सकेंगे। यह फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को और बढ़ाएगा और वॉट्सऐप पर बिजनेसेज से कॉन्टैक्ट करना आसान बनाएगा। जब यह फीचर रेडी हो जाएगा तब हम इसके बारे में और जानकारी शेयर करेंगे।’
होगा ‘ऑप्शनल प्राइवेसी फीचर’
वॉट्सऐप इसे एक ‘ऑप्शनल प्राइवेसी फीचर’ के तौर पर ऑफर करेगा। यानी इसमें यूजर्स के पास के पास फोन नंबर शेयर करने का ऑप्शन भी होगा। रिपोर्ट के अनुसार जून में इस फीचर का बीटा वर्जन आएगा और साल 2027 से दूसरे हाफ में कंपनी इसके स्टेबल वर्जन को सभी के लिए रिलीज करेगी।
गेस्ट चैट्स फीचर लाने की भी तैयारी
वॉट्सऐप में जल्द ही गेस्ट चैट्स फीचर की भी एंट्री होगी। यह फीचर कुछ ऐंड्रॉयड और iOS बीटा के कुछ यूजर्स के लिए रोलआउट हो गया है। इस फीचर की मदद से यूजर उन यूजर्स को बातचीत के लिए इन्वाइट कर सकते हैं, जिनका वॉट्सऐप अकाउंट नहीं है। वॉट्सऐप अकाउंट के बिना चैटिंद के लिए इन्वाइट लिंक की जरूरत है। लिंक को क्लिक करके कन्वर्सेशन को जॉइन किया जा सकता है।
इस इन्वाइट लिंक को यूजर ‘Invite a friend’ सेक्शन में जाकर जेनरेट कर सकते हैं। इस लिंक को SMS में शेयर किया जा सकता है। साथ ही आप चाहें, तो इस लिंक को कॉपी करके दूसरे मेसेजिंग ऐप या ईमेल में भी शेयर कर सकते हैं। गेस्ट चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सिक्योर्ड हैं। बताते चलें कि गेस्ट चैट 10 दिनों तक इनऐक्टिव रहने पर ऑटोमैटिकली एक्सपायर हो जाती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

