Home टेक न्यूज़ धूम मचाएगा OnePlus 15T, छोटू डिजाइन में मिलेगा 7500mAh बैटरी; कंपनी ने...

धूम मचाएगा OnePlus 15T, छोटू डिजाइन में मिलेगा 7500mAh बैटरी; कंपनी ने बताई लॉन्च डेट

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus 15T फोन 24 मार्च को चीन में लॉन्च होगा। OnePlus 15T कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में फ्लैगशिप-ग्रेड एक्सपीरियंस देगा। इसमें 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.32-इंच का एमोलेड डिस्प्ले और 7,500mAh भी होगी। फोन पांच वेरिएंट और तीन कलर्स में आएगा।

OnePlus 15T काफी समय से चर्चा में बना हुआ है, और अगर आप भी इसके लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च की तारीख बता दी है; यह डिवाइस 24 मार्च को चीन में लॉन्च होगा, जहां इसके प्री-ऑर्डर पहले ही शुरू हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन भारत में OnePlus 15s नाम से लॉन्च हो सकता है। वनप्लस ने ऑफिशियल लॉन्च से पहले, वनप्लस ने अपने फैंस को इस आने वाले डिवाइस के कुछ खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की झलक भी दिखाई है। अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो चलिए बताते हैं अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलने वाला है…

कॉम्पैक्ट डिजाइन, एमोलेड डिस्प्ले

कुछ दिन पहले, वनप्लस चीन के प्रेसिडेंट ली जी ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर यह कन्फर्म किया कि OnePlus 15T एक कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में फ्लैगशिप-ग्रेड एक्सपीरियंस देगा। इसमें 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.32-इंच का एमोलेड डिस्प्ले भी होगा। इस डिवाइस के कोने गोल होंगे और इसके बेजल 1.1 एमएम जितने पतले होंगे, जिससे इसे एक शानदार लुक मिलेगा। OnePlus 15T में एक अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा।

फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी

हार्डवेयर की बात करें तो, OnePlus 15T में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट लगा होगा। बैटरी की बात करें तो, इस आने वाले फ्लैगशिप फोन में 7,500mAh की बैटरी होगी, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। OnePlus 15T उन मैग्नेटिक वायरलेस एक्सेसरीज को भी सपोर्ट करेगा जो इसके पीछे की तरफ जुड़ जाती हैं, ठीक वैसे ही, जैसा कि OnePlus 15 के साथ पेश किया गया था।

तगड़ा कैमरा और मजबूत बिल्ड

फोटोग्राफी की बात करें तो, OnePlus 15T के पिछले हिस्से में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लेंस होगा। कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि वनप्लस 15T का अपग्रेडेड हार्डवेयर बेहतर पोर्ट्रेट और जूम शॉट्स लेने में मदद करेगा। लीक से पता चलता है कि इसमें 50-मेगापिक्सेल का सोनी Lytia 700 कैमरा और 50-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर होगा, जो सैमसंग ISOCELL JN5 सेंसर का इस्तेमाल करता है। यह स्मार्टफोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए कई सर्टिफिकेशन के साथ आएगा, जिनमें IP66, IP68, IP69 और IP69K शामिल हैं।

पांच वेरिएंट, तीन कलर्स

OnePlus 15T पांच कॉन्फिगरेशन – 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB में उपलब्ध होगा। यह चीन में ओप्पी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर के जरिए तीन कलर्स – हीलिंग व्हाइट चॉकलेट, प्योर कोको, और रिलैक्सिंग माचा में उपलब्ध होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN