Home  लाइफस्टाइल समाचार Quote of the Day: अपने दिल की आवाज सुनना क्यों है जरूरी-...

Quote of the Day: अपने दिल की आवाज सुनना क्यों है जरूरी- स्टीव जॉब्स

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Steve Jobs के प्रेरणादायक विचार आज भी लाखों लोगों को आगे बढ़ने की हिम्मत देते हैं। उनका एक मशहूर कोट हमें सिखाता है कि अपने दिल की आवाज सुनना क्यों जरूरी है। यहां जानें विस्तार से –

Steve Jobs को दुनिया एक ऐसे इनोवेटर के रूप में जानती है, जिन्होंने टेक्नोलॉजी को नई दिशा दी। उनके विचार और शब्द आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। स्टीव जॉब्स का मानना था कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए सबसे जरूरी है खुद पर भरोसा करना और अपने दिल की आवाज को सुनना। उनका एक मशहूर कोट हमें यही सिखाता है कि हमें दूसरों की राय के शोर में अपनी सोच और समझ को खोने नहीं देना चाहिए। जब हम अपने अंदर की आवाज पर विश्वास करते हैं, तब हम सही फैसले ले पाते हैं और अपने सपनों के करीब पहुंचते हैं।

स्टीव जॉब्स का फेमस कोट

‘Don’t let the noise of others’ opinions drown out your own inner voice. Have the courage to follow your heart and intuition.’

‘दूसरों की राय के शोर के कारण आपके अपने अंदर की आवाज को दबने ना दें। अपने दिल की सुनें और उसका पालन करने का साहस भी रखें।’

क्या सिखाता है यह कोट?

इस कोट में स्टीव जॉब्स हमें एक बहुत महत्वपूर्ण बात समझाते हैं। अक्सर हम अपनी जिंदगी में फैसले लेते समय दूसरों की बातों और समाज के दबाव में आ जाते हैं। हमें डर लगता है कि लोग क्या सोचेंगे या क्या कहेंगे। लेकिन सच्चाई यह है कि हर इंसान के अंदर एक आवाज होती है, जो उसे सही रास्ता दिखाती है। अगर हम उस आवाज को नजरअंदाज करते हैं, तो हम अपने असली सपनों से दूर हो जाते हैं।

अपने दिल की सुनना क्यों जरूरी है?

  • यह आपको सही दिशा दिखाता है
  • आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ाता है
  • आपको अलग सोचने और नया करने की हिम्मत देता है
  • स्टीव जॉब्स का मानना था कि सच्ची सफलता वही है, जो आप अपने दिल की सुनकर हासिल करते हैं।

सफलता के लिए जरूरी है साहस

  • अपने दिल की सुनना आसान नहीं होता। कई बार लोग आपके फैसलों से सहमत नहीं होते। लेकिन अगर आप अपने रास्ते पर विश्वास रखते हैं, तो धीरे-धीरे वही लोग आपकी सफलता की सराहना करने लगते हैं।
  • स्टीव जॉब्स खुद भी कई बार असफल हुए, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हमेशा अपने विजन पर भरोसा किया।

जीवन मंत्र: स्टीव जॉब्स का यह कोट हमें सिखाता है कि हमें दूसरों की सोच से ज्यादा अपनी सोच पर भरोसा करना चाहिए। अगर आप अपने दिल की आवाज को सुनेंगे और उस पर चलेंगे, तो आप जरूर अपने जीवन में कुछ बड़ा हासिल कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN