Source :- LIVE HINDUSTAN
Chaitra Navratri Falahari Recipe: नवरात्रि के पहले दिन व्रत हैं और फलाहार खाने में कुछ ऐसा चाहते हैं जिससे पेट हैवी ना फील करें लेकिन भूख भी ना लगे। तो राजगिरा भेल रेसिपी बढ़िया ऑप्शन है। नोट कर लें बनाने का आसान तरीका।
नवरात्रि का पहला दिन 19 मार्च यानी आज है। काफी सारे लोग पूरे 9 दिन का व्रत रहते हैं तो वहीं कुछ लोग पहले और आखिरी दिन का ही व्रत रहते हैं। अब व्रत का पहला दिन हो या फिर पहले दिन व्रत हों, फलाहार में कुछ हल्का-फुल्का और हेल्दी खाना चाहते हैं जो आपके पेट को तो भरे लेकिन लाइट फील हो तो राजगिरा भेल की रेसिपी को नोट कर लें। राजगिरा या अमरंथ हेल्दी होते हैं और खाने में काफी लाइटवेट होते हैं। व्रत में खाने के लिए अमरंथ या चौलाई के लड्डू और उपमा तो बेस्ट होते ही हैं। आप चाहें तो इससे शाम के स्नैक्स के लिए टेस्टी और हेल्दी भेल तैयार कर सकती हैं। बस नोट कर लें बनाने का तरीका।
चौलाई भेल बनाने की सामग्री
दो कप राजगिरा/अमरंथ/चौलाई
मूंगफली के दाने आधा कप
एक चौथाई बादाम और काजू बारीक कटे हुए
करी पत्ता 10-12
किशमिश दो चम्मच
सूखा नारियल या गरी की गोला
सेंधा नमक स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर
भेल बनाने के लिए
एक बारीक कटा टमाटर
एक खीरा
गाजर एकऔर बारीक कटी हरी धनिया
नींबू का रस
चौलाई भेल बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले मार्केट से भुने हुए अमरंथ को खरीद लें। जिससे कि आसानी से नमकीन और भेल तैयार हो सके। मार्केट में ये आसानी से मिल जाते हैं। घर में भी राजगिरा को कड़ाही में धीमी फ्लेम पर भून सकते हैं।
- कड़ाही में घी डालें और गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो करी पत्ता ऐड करें। साथ ही अच्छी तरह से लंबे आकार में कटे हुए काजू और बादाम को भी कड़ाही में डालकर दो मिनट तक भून लें।
- नारियल के गोले को पतले और छोटे टुकड़ों में काट लें। इसे भी भूनने के लिए कड़ाही में डालकर हल्का रोस्ट करें और साथ में किशमिश भी डाल दें।
- अब पफ अमंरथ या चौलाई को डालें और साथ में लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक डालकर एक से दो मिनट चलाएं।
- गैस की फ्लेम को बंद कर दें और दो मिनट तक चलाते रहें जिससे कि ये सारा कुछ तली में चिपक ना जाए।
- अब राजगिरा या चौलाई की नमकीन तैयार है।
- बस इसमे फ्रेश कटे टमाटर, गाजर,खीरा और हरी धनिया की पत्तियों को काटें और साथ में नींबू का रस भी डाल दें। तैयार है राजगिरा भेल, इसे खाकर व्रत में हैवी फील नहीं होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



