Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/18/1200x900/YRK_Tw_1773853059156_1773853069931.jpgYRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में आगे एक दमदार ट्विस्ट आने वाला है। एक तरफ जहां अभिरा को इमोशनल प्रेशर में आकर कुछ आनचाही चीजें करनी पड़ेंगी, वहीं मेहर की एंट्री सब कुछ बदल देगी।
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। आने वाले एपिसोड में पौद्दार हाउस की खुशियां अचानक गम में बदल जाएंगी। अरमान और अभिरा जैसे ही एक-दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे, वहां मायरा की एंट्री होगी। अरमान-अभिरा को साथ देख मायरा के पुराने जख्म ताजा हो जाएंगे, और वह वहां से भाग जाएगी। हद तो तब हो जाएगी जब मायरा अपनी जान की परवाह किए बगैर एक चलते ट्रक पर चढ़ जाएगी। यह देख अभिरा बुरी तरह डर जाएगी और अरमान के साथ उसे बचाने के लिए पीछे भागेगी।
आग में घी डालने का काम करेगी मेहर
इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक मायरा के भागने के बाद घर का माहौल और भी बिगड़ जाएगा। दमयंती सबके सामने अभिरा पर सवालों और आरोपों की बौछार कर देगी। वह सीधे तौर पर पूछेगी कि क्या मायरा अभिरा की ही बेटी है? इस सवाल से हर कोई सन्न रह जाएगा। दमयंती साफ कह देगी कि जब तक अरमान-अभिरा और मायरा वापस नहीं आते, सगाई की रस्में आगे नहीं बढ़ेंगी। इसी बीच कहानी में मेहर की एंट्री आग में घी डालने का काम करेगी। दिशा के गणगौर सेलिब्रेशन के दौरान मेहर सबके सामने अभिरा को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी और अरमान की जिंदगी में उसकी जगह पर सवाल खड़े करेगी।
अभिरा इमोशनल प्रेशर में आकर करेगी यह काम
तनाव के बीच अभिरा पर एक खास रस्म निभाने और मूर्ति बनाने का दबाव बनाया जाएगा। अभिरा इसके लिए बिलकुल तैयार नहीं होगी, लेकिन जब माधव, अरमान और दादी इमोशनल होकर उससे कहेंगे, तो वह मना नहीं कर पाएगी। परिवार की खातिर अभिरा रस्म निभाने के लिए तैयार तो हो जाएगी, लेकिन उसके मन में चल रही उथल-पुथल कम नहीं होगी। एक तरफ मायरा का सदमा और दूसरी तरफ मेहर का सीधा हमला, अभिरा इस वक्त इमोशनली कई दुविधाओं में फंसी है। अरमान और अभिरा का अटूट रिश्ता अब घर की राजनीति और बाहरी लोगों की दखलंदाजी की वजह से खतरे में है।
फिर उलझनों में पड़ रहा अरमान-अभिरा का रिश्ता
गणगौर का त्योहार जो खुशियां लेकर आना चाहिए था, वह अब ईर्ष्या और साजिशों का अड्डा बन गया है। मेहर की कड़वी बातें और घर की पॉलिटिक्स ने अरमान-अभिरा के बीच गलतफहमियां पैदा करना शुरू कर दिया है। क्या अभिरा इन सभी आरोपों और मानसिक दबाव को झेल पाएगी? क्या अरमान अपनी अभिरा का साथ देगा या वह भी इन साजिशों का शिकार हो जाएगा? आने वाले एपिसोड्स में इन सवालों के जवाब देखने को मिलेंगे। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


