Home विश्व समाचार ईरान को बहुत बड़ा झटका, सिक्योरिटी चीफ लारीजानी की मौत; सच निकली...

ईरान को बहुत बड़ा झटका, सिक्योरिटी चीफ लारीजानी की मौत; सच निकली इजरायल की बात

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अली लारीजानी ईरान की राजनीति और सुरक्षा तंत्र का एक बेहद प्रभावशाली चेहरा थे। वह ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे और देश की रणनीतिक नीतियों के निर्धारण में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती थी। इससे पहले वे ईरान की संसद के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

ईरान ने अपने सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की मौत की पुष्टि कर दी है। इस संबंध में मंगलवार को सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की तरफ से बयान भी जारी किया गया है। यह बयान इजरायल की तरफ से किए गए लारीजानी के मारे जाने के दावे के बाद आया है। इससे पहले ईरान की न्यायपालिका की समाचार एजेंसी ‘मिजान’ ने रिवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बासिज बल के प्रमुख जनरल गुलाम रजा सुलेमानी की मौत की को पुष्टि की थी।

काउंसिल ने कहा, ‘शहीदों की पवित्र आत्माओं ने ईश्वर के नेक सेवक, शहीद डॉ अली लारीजानी की पावन आत्मा को गले लगा लिया है।’ काउंसिल ने आगे कहा, ‘ईरान की प्रगति और इस्लामी क्रांति के उत्थान के लिए जीवनभर संघर्ष करने के बाद, उन्होंने अपनी उस पुरानी इच्छा को प्राप्त कर लिया, ईश्वर की पुकार का जवाब दिया और सेवा की वेदी पर गरिमा के साथ शहादत हासिल की।’

इजराइली हमले में 28 फरवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद लारीजानी प्रभावी रूप से ईरान के युद्ध प्रबंधन के प्रभारी के रूप में उभरे थे।

लारीजानी ईरान की राजनीति और सुरक्षा तंत्र का एक बेहद प्रभावशाली चेहरा थे। वह ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे और देश की रणनीतिक नीतियों के निर्धारण में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती थी। इससे पहले वे ईरान की संसद के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

इजरायल का दावा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी को मार गिराने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कहा कि अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों का उद्देश्य ईरानी सरकार को कमजोर करना था ताकि ईरानियों को अपना भविष्य तय करने का मौका मिल सके। नेतन्याहू ने एक बयान में कहा, ‘आज सुबह हमने अली लारीजानी को मार गिराया… उसके साथ ही हमने बासिज के कमांडर को भी मार गिराया – ये ‘अपराधियों के सहायक’ थे जो तेहरान और ईरान के अन्य शहरों की सड़कों पर लोगों को आतंकित कर रहे थे।’

कौन है अली लारीजानी

ईरान के सुरक्षा प्रमुख और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का जन्म इराक के नजफ में हुआ। तेहरान यूनिवर्सिटी से उन्होंने पश्चिमी दर्शन की शिक्षा हासिल की। लारीजानी 2008 से 2020 तक ईरानी संसद मजलिस के अध्यक्ष रहे। इस दौरान वे कानून निर्माण तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ईरान की रणनीति तय करने में सक्रिय रहे। इससे पहले वे ईरान के परमाणु वार्ताकार और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव भी रह चुके हैं, जहां उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े फैसलों में अहम भूमिका निभाई।

लारीजानी को रूढ़िवादी लेकिन व्यावहारिक नेता माना जाता है, जो अलग-अलग राजनीतिक धड़ों के बीच संतुलन बनाने का माध्यम रहे हैं। आज भी वे ईरान की नीतियों पर प्रभाव डालने वाले प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं। लारीजानी ईरान के राष्ट्रहय प्रसारण संस्थान इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग के प्रमुख के रूप में भी काम कर चुके हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN