Home मनोरंजन समाचार गिप्पी ग्रेवाल को गोल्डी बराड़ ने दी जान से मारने की धमकी,...

गिप्पी ग्रेवाल को गोल्डी बराड़ ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- गोलियां नहीं संभाल पाएगा

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/17/1200x900/gips_1773746398288_1773746412570.jpg

गिप्पी ग्रेवाल को गोल्डी बराड़ ने जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि गोलियां नहीं संभाल पाएगा। वहीं इस पर शिरोमणी अकाली दल के प्रेजिडेंट सुखबिर सिंह बादल ने चिंता जाहिर की है।

पिछले कुछ दिनों से कई सेलेब्स को धमकियां मिल रही हैं। कुछ दिनों पहले ही बादशाह को जान से मारने की धमकी मिली थी और अब पंजाब के स्टार गिप्पी ग्रेवाल को भी जान से मारने की धमकी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोल्डी बराड़ ने गिप्पी को ये धमकी दी है। शिरोमणी अकाली दल के प्रेजिडेंट सुखबिर सिंह बादल ने ऑडियो मैसेज शेयर किया है जिसमें एक आदमी खुद को गोल्डी बराड़ बता रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।

सुखबीर का पंजाब के मुख्यमंत्री को मैसेज

सुखबीर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के समक्ष भी यह मामला उठाया और गिप्पी की सुरक्षा हटाए जाने पर चिंता जाहिर की है। सुखबीर ने ट्विटर(एक्स) पर लिखा, ‘काफी डिस्टर्ब हूं मैं ये जानकर कि सीएम भगवत मान द्वारा सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल की सिक्योरिटी हटवाने के बाद सिंगर को गोल्डी बराड़ से धमकी मिल रही है। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वह मेरे बादल रेसिडेंस पर मुझसे मिलने आए थे।’

सुखबीर ने सीएम को कहा कुछ हुआ तो आप होंगे जिम्मेदार

सुखबीर ने आगे यह भी दावा किया कि पंजाब अब किसी के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर गिप्पी ग्रेवाल को कुछ भी होता है तो सीएम भगवत मान ही इसके जिम्मेदार होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धू मूसेवाला का निधन भगवत मान द्वारा सिक्योरिटी हटवाने के बाद ही हुआ था।

पहले सिद्धू मूसेवाला को हम सभी ने खोया है

उन्होंने लिखा, ‘हमने पहले ही अपना एक बेस्ट सिंगर सिद्धू मूसेवाला को खो दिया है। जब उनकी सिक्योरिटी भगवत मान ने हटा दी थी और ये बात जब मीडिया में लीक हो गई तो ये बात सबको पता चल गई।’ उन्होंने आगे लिखा कि अगर कुछ भी गलत होता है तो वह डायरेक्टली इसके जिम्मेदार होंगे।

धमकी में कहा गोलियां नहीं संभाल पाएगा

वहीं अब गिप्पी को जो धमकी मिली है उसमें लिखा है कि गोलियां नहीं संभाल पाएगा।फोन करने वाले ने पहले भी मैसेज भेजने का भी जिक्र किया और काम पर चर्चा करने के लिए मिलने पर भी जोर दिया। इसके साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर इस मैसेज को इग्नोर किया तो इसका गंभीर परिणाम होगा।

पुलिस ऑफिशियल ने कहा अभी शिकायत फाइल नहीं हुई

वहीं मोहाली डीएसपी सिटी 2 हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि अभी तक कोई ऑफिशियल शिकायत फाइल नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस जांच करेगी और शिकायत दर्ज होने पर एक्शन भी लेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN