Source :- LIVE HINDUSTAN
सैमसंग लवर्स के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, सैमसंग ने अपने सबसे अनोखे और ‘एक्सपेरिमेंटल’ फोन, Galaxy Z TriFold की बिक्री दक्षिण कोरिया में बंद करने का फैसला कर लिया है।
सैमसंग लवर्स के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, सैमसंग ने अपने सबसे अनोखे और ‘एक्सपेरिमेंटल’ फोन, Galaxy Z TriFold की बिक्री दक्षिण कोरिया में बंद करने का फैसला कर लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह फोन महज तीन महीने पहले ही लॉन्च हुआ था। दक्षिण कोरियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 मार्च यानी आज से ही इसकी सेल ऑफिशियली बंद की जा रही है। हालांकि, अमेरिका जैसे देशों में यह तब तक मिलता रहेगा जब तक पुराना स्टॉक खत्म नहीं हो जाता। मनीकंट्रोल के अनुसार, करीब 2.50 लाख रुपये की कीमत वाले इस फोन को कंपनी ने कभी भी आम जनता के लिए बनाया ही नहीं था।
कुछ ही मिनटों में सारे फोन बिक गए
इस फोन का सफर भले ही छोटा रहा हो, लेकिन इसकी डिमांड ने सबको चौंका दिया। सैमसंग ने इस ‘TriFold’ फोन को अपनी वेबसाइट के जरिए बहुत ही कम मात्रा में (लिमिटेड बैच) बेचा था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि जब भी इसकी सेल शुरू हुई, कुछ ही मिनटों में सारे फोन बिक गए। शुरुआती दो बैच में कंपनी ने कुल 3,000 यूनिट्स बेची थीं। दिलचस्प बात यह है कि सैमसंग ने रिव्यू के लिए मीडिया को भी ये फोन नहीं दिए थे। इससे साफ पता चलता है कि कंपनी इसे सिर्फ एक टेक्नोलॉजी के नमूने के तौर पर पेश करना चाहती थी।
क्यों किया जा रहा इसे बंद?
अब सवाल यह उठता है कि इतना पॉपुलर होने के बाद भी इसे बंद क्यों किया जा रहा है? इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि इस फोन को बनाने का खर्चा (प्रोडक्शन कॉस्ट) बहुत ज्यादा है। हाल के दिनों में रैम (DRAM) और स्टोरेज (NAND Flash) जैसे पार्ट्स की कीमतें काफी बढ़ गई हैं, जिसकी वजह से सैमसंग को इस ढाई लाख के फोन पर भी मुनाफा नहीं हो रहा था। यह फोन सिर्फ इसलिए बनाया गया था ताकि सैमसंग दुनिया को अपनी ‘डिस्प्ले इंजीनियरिंग’ की ताकत दिखा सके कि वह भविष्य में कैसे फोल्डेबल फोन ला सकता है।
फोन की दीवानगी अभी भी बरकरार
भले ही सैमसंग ने इसकी बिक्री बंद कर दी हो, लेकिन मार्केट में इसकी ‘क्रेजी’ दीवानगी अभी भी बरकरार है। दक्षिण कोरिया के सेकंड-हैंड मार्केट में यह फोन अपनी असली कीमत से तीन गुना ज्यादा दाम पर बिक रहा है। लोग इसे एक ‘कलेक्टर आइटम’ की तरह देख रहे हैं जो भविष्य में और भी कीमती हो सकता है। Galaxy Z TriFold का बंद होना इस बात का संकेत है कि ‘ट्रिपल फोल्ड’ टेक्नोलॉजी अभी पूरी तरह तैयार नहीं है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



