Home विश्व समाचार मोजतबा खामेनेई के पास ही गिरी थी मिसाइल, जानें कैसे बच गई...

मोजतबा खामेनेई के पास ही गिरी थी मिसाइल, जानें कैसे बच गई जान; ऑडियो क्लिप से खुलासा

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। परिसर में मौजूद होने के बाद भी मोजतबा खामेनेई की जान बच गई। एक ऑडियो क्लिप से पता चला है कि उनकी जान कैसे बच गई। 

ईरान के नए सुप्रीम लीडर के तौर पर अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई की नाम फाइनल कर दिया गया है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह मोजतबा को भी नहीं छोड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर खामेनेई के कार्यालय और आवास पर हमला किया, उससे कुछ देर पहले ही मोजतबा घर से बाहर निकले थे। ऐसे में उनकी जान बच गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

‘द टेलिग्राफ’ के मुताबिक अमेरिका के इस हमले में खामेनेई के परिवार के सदस्यों के साथ कई सीनियर कमांडर भी मारे गए थे। रिपोर्ट में कहा गया, ईश्वर की ही इच्छा थी कि मोजतबा की जान बच गई। वह आवास से कुछ दूरी पर ही किसी काम से गए थे। खामेनेई के ऑफिस के हेड ऑफ प्रोटोकॉल मजहर हुसैनी ने बताया कि वह घर के जीने के ही पास पहुंचे थे कि मिसाइल से हमला हो गया।

एक लीक ऑडियो से पता चलता है कि पूरे परिसर पर तीन मिसाइल गिरि थीं। उनमें से एक अली खामेनेई की आवास पर तो दूसरी मोजतबा के आवास पर गिरी थी। ईरान के सेना प्रमुख मोहम्मद शिराजी भी इस हमले में मारे गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक उनके शव के टुकड़े पाए गए थे। मांस के टुकड़ों से ही अंदाजा लगाया गया कि यह उनका शव होगा।

एक मिसाइल मोजतबा के रिश्तेदार मिसबाह अल हुदा बाघेरी के घर पर गिरी थी। इस हमले में मिसबाह का सिर ही धड़ से अलग हो गया था। अब मोजतबा के स्वास्थ्य को लेकर भी कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। इरानी टीवी के मुताबिक उन्हें छोटी-मोटी चोट ही आई थी। कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मोजतबा की भी अमेरिका ने हत्या कर दी। कुछ रिपोर्ट में कहा गया कि उनकी हालत ठीक नहीं है। वहीं ईरान का कहना है कि मोजतबा पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने देश के नवनियुक्त सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वह पूरी तरह से ठीक हैं और देश का नेतृत्व कर रहे हैं। अराघची ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कि सर्वोच्च नेता “पूर्णतः स्वस्थ” हैं और पूरी मजबूती के साथ देश का प्रबंधन संभाल रहे हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब श्री खामेनेई की नियुक्ति के एक सप्ताह बाद भी उनके सार्वजनिक रूप से दिखाई न देने के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके स्वास्थ्य और स्थिति को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। सीएनएन ने यह जानकारी दी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN