Home मनोरंजन समाचार सुनील ग्रोवर 18 साल पहले भी बने थे कादर खान, सामने आया...

सुनील ग्रोवर 18 साल पहले भी बने थे कादर खान, सामने आया ये पुराना वीडियो, देखिए

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/17/1200x900/wrertfs_1773720081446_1773720086963.jpg

सुनील ग्रोवर ने हाल में कादर खान की नकल और अंदाज कॉपी करते हुए सभी को हैरान कर दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील पहले भी कादर खान बन चुके हैं। करीब 18 पहले सुनील ने कादर खान का किरदार की नकल की थी। देखिए वीडियो-

हाल में कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड से सुनील ग्रोवर का लुक खूब वायरल हुआ। एक्टर ने कादर खान को ट्रिब्यूट देने के लिए उनका लुक और अंदाज ऐसे निभाया जैसे ऑडियंस स्क्रीन पर कादर खान को ही देख रही हो। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई कलाकारों ने सुनील के टैलेंट की तारीफ की। उन्हें एक बेहतरीन एक्टर बताया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कोई पहली बार नहीं था जब सुनील ग्रोवर कादर खान बने हों। इससे पहले अपने करियर की शुरुआत में एक्टर ने कादर खान की शानदार नक़ल की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुनील ग्रोवर 18 साल पहले बने थे कादर खान

साल 2008 में फिल्मी टीवी पर एक शो आता था ‘चला लल्लन हीरो बनने’। इस शो में सुनील ग्रोवर को अलग-अलग किरदार निभाते हुए देखा जाता था। इसी शो के एक एपिसोड में सुनील ने डबल रोल निभाते हुए कादर खान और लल्लन का किरदार निभाया था। इस एपिसोड का एक वीडियो है जिसमें सुनील ग्रोवर, कादर खान के पठानी लुक में उनकी आवाज की नकल करते हुए नजर आ रहे हैं। देखिए-

कादर खान की नकल का नया वीडियो

सुनील ग्रोवर ने हाल में कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो के लिए कादर खान की नकल की थी। इस एपिसोड में वरुण धवन और उनके डायरेक्टर पिता डेविड धवन आए हुए थे। दोनों ने सुनील को इस लुक में देखकर भाईजान (कादर खान)को याद करने की बात कही। एक्टर ने कादर खान के कई कैरेक्टर को पकड़ा, वैसी ही बॉडी लैंग्वेज और ऐसा ही अंदाज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान थे। एक्टर के इस लुक, टैलेंट और मेहनत की तारीफ हो रही है।

ऐसे मिली पहचान

बता दें, सुनील ग्रोवर 90s के दशक से एंटरटेनमेंट का हिस्सा बने हुए हैं। एक्टर ने 1995 में आई डीडी नेशनल के फुल टेंशन नाम के कॉमेडी शो में पहली बार काम किया था। इसके बाद अजय देवगन की फिल्म प्यार तो होना ही था में तोताराम नाई का किरदार निभाया था। एक्टर को जसपाल भट्टी के शो से पॉपुलैरिटी मिली। लेकिन कपिल शर्मा के शो ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। सुनील को ऐसे ही अलग किरदारों में पसंद किया जाता रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN