Home मनोरंजन समाचार मैं तुझे मारूंगा… नाना पाटेकर ने क्यों लगाई पंकज त्रिपाठी की डांट?...

मैं तुझे मारूंगा… नाना पाटेकर ने क्यों लगाई पंकज त्रिपाठी की डांट? खुद बताया पुराना किस्सा

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/17/1200x900/nana_patekar__1773720851008_1773720851198.jpg

नाना पाटेकर का कहना है कि एक्टर को अपनी वैल्यू पता होनी चाहिए और उस हिसाब से ही रोल चुनने चाहिए। उन्होंने पंकज त्रिपाठी का उदाहरण देते हुए बताया कि वह रजनीकांत की वजह से छोटा रोल करने के लिए राजी हो गए थे।

नाना पाटेकर का मानना है कि एक्टर्स को अपनी अहमियत पता होनी चाहिए। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि एक्टर को रोल भी उसी हिसाब से चुनने चाहिए। उन्होंने पंकज त्रिपाठी से जुड़ा एक किस्सा बताया। नाना ने कहा कि पंकज त्रिपाठी एक फिल्म में छोटा सा रोल करने के लिए सिर्फ इसलिए राजी हो गए थे कि उसमें रजनीकांत हैं। नाना को जब पता लगा तो पंकज त्रिपाठी की डांट लगाई

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नाना बोले- मारूंगा तुझे

नाना पाटेकर न्यूज18 से बात कर रहे थे। उन्होंने वो दिन याद किया जब रजनीकांत की फिल्म काला के सेट पर उन्हें पंकज त्रिपाठी दिखे। नाना बोले, ‘काला नाम की फिल्म कर रहा था रजनीकांत अन्ना के साथ। पंकज त्रिपाठी एक बहुत छोटा सा कोई पुलिस अफसर का रोल कर रहा था। मैंने देखा और मैंने कहा, ‘पंकज तू यहां क्या कर रहा है?’ तो कहता है, ‘एक छोटा सा रोल है।’ मैंने कहा, ‘तू ऐसा रोल क्यों करता है?’ तो कहता, ‘नहीं आप हैं, अन्ना हैं, आप लोगों के साथ काम करना था।’ मैंने कहा, ‘तू बहुत बड़ा एक्टर है। हमारे साथ काम करके तू बड़ा नहीं होगा, तू पहले से ही बड़ा है। दोबारा कभी ऐसा रोल किया ना मैं मारूंगा तुझे।’

नहीं गिरानी चाहिए वैल्यू

नाना पाटेकर ने कहा कि उन्हें लगता है कि परफॉर्मर्स को अपने टैलेंट पर भरोसा होना चाहिए और अपनी क्षमता से मैच ना करने वाले रोल लेकर अपनी वैल्यू नहीं गिरानी चाहिए।

पंकज त्रिपाठी का डेब्यू

पंकज त्रिपाठी की पहली फिल्म रन थी जो 2004 में आई थी। इस मूवी में उनका छोटा सा रोल था। इसके बाद उन्हें कई छोटे-मोटे रोल मिलते रहे। 2012 में गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म में सुल्तान कुरैशी के रोल ने उनकी किस्मत बदल दी।

रख ली थीं मनोज बाजपेयी की चप्पलें

मनोज बाजपेयी कलाकारों का काफी सम्मान करते हैं। वह एक किस्सा बता चुके हैं जब पटना को होटल में काम करते थे। उन्होंने बताया था कि एक बार मनोज बाजपेयी वहां रुकने आए और अपनी हवाई चप्पल भूल गए। पंकज ने वो चप्पलें उठाकर अपने पास रख ली थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN