Home मनोरंजन समाचार Explainer : थिएटर्स में फिल्मों के बीच में क्यों होता है इंटरवल?...

Explainer : थिएटर्स में फिल्मों के बीच में क्यों होता है इंटरवल? इन कारण को जरूर जानें

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/16/1200x900/moviein_1773668707454_1773668715885.jpg

अगर आप थिएटर में फिल्में देखने जाते हैं तो आपने नोटिस किया होगा कि मूवी के बीच में इंटरवल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये इंटरवल क्यों होता है।

फिल्में देखने तो आप थिएटर्स जाते रहते हैं क्योंकि हर सिनेमा का फैन जो भी है वो थिएटर में फिल्मों को देखने जरूर जाते हैं। थिएटर में फिल्मों को देखने का मजा ही कुछ अलग है जो घर बैठकर टीवी या फोन पर देखने में नहीं आता है। लेकिन आपने देखा होगा कि थिएटर में जब आप मूवीज देखने जाते हैं तो वहां इंटरवल भी होता है जिसमें लोग पॉपकॉर्न या फूट आइटेम्स लेते हैं या फिर वॉशरूम ब्रेक भी लेते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि ये इंटरवल क्यों होता है और ये सिर्फ इंडियन फिल्मों में होता है, हॉलीवुड मूवीज में नहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्यों होता है फिल्मों में इंटरवल

चलिए पहले आपको इंटरवल के कारण के बारे में बताते हैं। दरअसल, फिल्म 2 से ढ़ाई घंटे की होती है, वहीं कुछ इससे भी ज्यादा लंबी यानी 3 घंटे तक भी होती है। ऐसे में ज्यादा देर तक फिल्म देखने से दर्शक थक जाते हैं या किसी को वॉशरूम जाना हो तो इसलिए एक इंटरवल दिया जाता है ताकि दर्शक थोड़े फ्रेश हो जाएं।

वहीं अगर इसे थिएटर्स की कमर्शियल कमाई की बात करें तो इससे मल्टीप्लेक्स में लोग कोल्ड ड्रिंक, पॉपकॉर्न समेत कई स्नैक्स लेते हैं और उनके प्राइज भी ज्यादा होते हैं जिससे वे खूब कमाते हैं।

इसके अलावा अगर आप देखें कि जब इंटरवल होता है तो तब कई ब्रांड्स और फिल्मों के प्रमोशन होते हैं तो इसके जरिए भी थिएटर ऑनर्स कमाई करते हैं और ये कमाई काफी ज्यादा होती है।

टेक्निकल वजह

वहीं टेक्निकली ऐसा कहा जाता है कि इंडयन मूवीज काफी लंबी होती है और इसे 2 पार्ट में डिवाइड किया जाता है। हर रील को इंटरवल के दौरान बदला जाता है।

हॉलीवुड में नहीं होता इंटरवल

बता दें कि हॉलीवुड फिल्मों में तो इंटरवल होता ही नहीं है। वहां की फिल्में 1 से डेढ़ घंटे तक की होती है इसलिए इंटरवल की जरूरत नहीं पड़ती है।

थिएटर में महंगा खाना

वहीं थिएटर के फूड आइटम्स को लेकर बता दें कि इस पर कई बार डिस्कशन किया गया है कि यहां का खाना मतलब स्नैक्स काफी महंगा होता है जैसे पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक। कई बार मुद्दा उठाया गया है कि इनकी कीमत को कम करना चाहिए।

पहले होते थे 2 इंटरवल

यह भी आपको बता दें कि पहले तो 1 नहीं बल्कि 2 इंटरवल होते थे फिल्मों में। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेरा नाम जोकर और संगम जैसी मूवीज में 2 इंटरवल थे। तो अब आप समझ गए होंगे कि क्यों होता है थिएटर्स में फिल्मों के बीच में इंटरवल।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN