Home व्यापार समाचार मार्केट में जब बड़े-बड़े जब मांग रहे पानी तो 35% उछल गया...

मार्केट में जब बड़े-बड़े जब मांग रहे पानी तो 35% उछल गया यह शेयर, अब दक्षिण एशिया में मिला बड़ा प्रोजेक्ट

33
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आज एक नई खबर ने तेजस के शेयर को और ऊंची उड़ान दी है। दक्षिण एशिया में मिले एक बड़े प्रोजेक्ट से आज स्टॉक उड़ान भर रहा है। शुरुआती कारोबार में इसमें 9 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

शेयर मार्केट में पिछले एक महीने से बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयर जब पानी मांग रहे हैं तो तेजस नेटवर्क की तेजी सबको हैरान कर रही है। इस कंपनी के शेयर एक महीने में करीब 35 पर्सेंट उछल चुके हैं। जबकि, इस अवधि में निफ्टी 9 पर्सेंट से अधिक टूटा है। आज एक नई खबर ने तेजस के शेयर को और ऊंची उड़ान दी है। दक्षिण एशिया में मिले एक बड़े प्रोजेक्ट से आज स्टॉक उड़ान भर रहा है। शुरुआती कारोबार में इसमें 9 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निवेशकों में उत्साह का माहौल

ग्लोबल ब्रॉडबैंड, ऑप्टिकल और वायरलेस नेटवर्किंग कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। दरअसल, कंपनी को दक्षिण एशिया में 4G नेटवर्क विस्तार परियोजना के लिए चुना गया है। इस खबर के बाद निवेशकों में उत्साह का माहौल है और शेयरों की खरीदारी बढ़ गई है। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 9.08% उछलकर 463 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया। सुबह 9:36 बजे तक यह 5% की बढ़त के साथ 445.79 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी के शेयर का प्रदर्शन और 52-वीक हाई-लो

बता दें कि तेजस नेटवर्क्स के शेयर ने 22 अप्रैल 2025 को 914.40 रुपये का अपना 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर छुआ था। वहीं, 27 जनवरी 2026 को यह 294 रुपये के निचले स्तर पर आ गया था। पिछले एक सप्ताह में स्टॉक में 4.37% और एक महीने में करीब 35% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, साल 2026 की शुरुआत से अब तक इसमें 1.64% की गिरावट आई है।

क्या है डील और क्या कहना है कंपनी का?

सोमवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसे दक्षिण एशिया के एक मोबाइल नेटवर्क के लिए अपने अत्याधुनिक 4G रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) समाधान उपलब्ध कराने का ऑर्डर मिला है। इस समझौते के तहत, कंपनी के 4G मल्टीबैंड रेडियो उत्पादों को मोबाइल ऑपरेटर के नेटवर्क में कई जगहों पर स्थापित किया जाएगा।

कंपनी के चीफ स्ट्रैटजी एंड बिजनेस ऑफिसर संजय मलिक ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, “हमें अपने अंतरराष्ट्रीय वायरलेस कारोबार का विस्तार करने और अपने 4G/5G मोबिलिटी स्टैक को वैश्विक स्तर पर ले जाने के अपने प्रयास में एक और सफलता की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। हम ग्राहक के नेटवर्क में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के साथ-साथ इस सफलता को भारत और दुनिया भर के अन्य 4G/5G मोबाइल नेटवर्क में दोहराने के लिए उत्सुक हैं।”

कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर डॉ. कुमार एन शिवराजन ने कहा, “तेजस को अपने नए वायरलेस OEM के रूप में शामिल करके, हमारे दक्षिण एशियाई ग्राहक के पास अब एक भरोसेमंद और सिद्ध तकनीकी भागीदार है जो अधिक विक्रेता विविधता से लाभान्वित होते हुए विविध नेटवर्क आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है।”

हालिया घटनाक्रम और वित्तीय स्थिति

बीते महीने ही कंपनी ने 5G मैसिव MIMO रेडियो के उत्पादन और आपूर्ति के लिए NEC कॉर्पोरेशन के साथ एक समझौता किया था। वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के नतीजों में कंपनी को 197 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 166 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी का परिचालन से राजस्व घटकर 307 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,642 करोड़ रुपये था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN