Home मनोरंजन समाचार YRKKH 16 March: अरमान-अभिरा को अलग करने के लिए मेहर ने चली...

YRKKH 16 March: अरमान-अभिरा को अलग करने के लिए मेहर ने चली चाल, मायरा को बनाया अपना मोहरा

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/16/1200x900/16th_march_yrkkh_1773631287266_1773631315236.jpg

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today’s Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में अरमान और अभिरा परफेक्ट फैमिली का सपना देखते हैं। हालांकि, अरमान के सपने में मुक्ति नहीं रहती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 16 March 2026 Episode: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 16 मार्च के एपिसोड में अरमान और अभिरा का वीडियो देख मेहर भड़क जाती है। अरमान की जिंदगी से अभिरा को आउट करने के लिए मेहर प्लान बनाती है। कृष, मेहर को शांत करने की कोशिश करता है। हालांकि, मेहर शांत नहीं होती है। मेहर, मायरा को कॉल करती है और उसे आर्यन की शादी में बुलाती है। मेहर, मायरा से कहती है, ‘अरमान की टेंशन मत लेना। मैंन उसे संभाल लूंगी। आप बस आने के लिए रेडी रहना।’

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हॉस्टल पहुंचती है अभिरा

इसी बीच, अभिरा, मुक्ति से मिलने हॉस्टल पहुंचती है। अभिरा, मायरा और मुक्ति के लिए खाना और आइसक्रीम लेकर आती है। मुक्ति गलती से अभिरा के सामने अपना और मायरा का प्लान रिवील कर देती है। मुक्ति और मायरा का प्लान सुनकर अभिरा को दंग रह जाती है। अभिरा, मुक्ति को समझाती है कि ये सब प्लानिंग से नहीं, संयोग से होता है और उसे किसी पार्टनर की जरूरत नहीं है।

अभिरा को ढूंढता है अरमान

इधर, अभिरा, मुक्ति से बातें करती है और मायरा को देखकर इमोशनल होती है। उधर अरमान, अभिरा को पूरे घर में ढूंढता है। जब अरमान, अभिरा को ढूंढते-ढूंढते किचन पहुंचता है तब काजल अरमान से पूछती है, ‘कुछ ढूंढ रहा था अरमान?’ अरमान कहता है, ‘नहीं! मैं किसी को नहीं ढूंढ रहा।’ किचन में खड़ी विद्या समझ जाती है कि अरमान, अभिरा को ढूंढ रहा है। विद्या कहती है, ‘तू जिसे ढूंढ रहा है वो आठ साल पहले किसी और का ख्याल रखने के लिए तुझे छोड़कर चली गई थी। हो सकता है आज भी वहीं गई हो।’ अरमान बिना कुछ कहे वहां से चला जाता है।

अरमान-अभिरा का सपना

इसके बाद अरमान पूरे परिवार के साथ बैठकर आर्यन की बचपन की फोटोज देखता है। तभी अभिरा वापस आती है। चाची-सा, अभिरा को अपने पास बुलाती हैं और उसे सबके साथ बैठने को कहती है। अभिरा और अरमान एक-दूसरे को देखते हैं और अपने ख्यालों में खो जाते हैं। अभिरा, मुक्ति, मायरा और अरमान के साथ अपनी परफेक्ट फैमिली का सपना देखती है। वहीं अरमान, अभिरा और मायरा के साथ अपनी परफेक्ट फैमिली का सपना देखता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN