Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/16/1200x900/falaq_naaz_1773635721053_1773635721169.jpgबिग बॉस 2 ओटीटी फेम फलक नाज ने कास्टिंग के नए तरीके पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने बताया कि एक प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें काम देने के पहले उनकी बर्थ डिटेल भी मांगी।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टर्स कास्टिंग को लेकर कई तरह की शिकायतें करते रहे हैं। कभी कॉम्प्रोमाइज, सोशल मीडिया फॉलोअर्स देखकर काम देना तो अब फलक नाज ने कुछ और भी शॉकिंग बताया है। उनका कहना है कि काम देने के लिए अब एक्टर्स की कुंडली मिलाई जा रही है। इससे यह पता करेंगे कि एक्टर के ग्रहों के हिसाब से शो चलेगा या नहीं। फलक बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
टैलेंट नहीं देखी जा रही कुंडली
फलक नाज ने इंस्टाग्राम पर एक्टर बनने की ख्वाहिश रखने वाले लोगों को कास्टिंग के नए तरीके पर चेतावनी दी। वह बोलीं, ‘पहले इंडस्ट्री में आपको आपके टैलेंट और स्किल्स के हिसाब से काम दिया जाता था। फिर एक समय आया जब आपको इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के बेस पर काम दिया जाने लगा। अब नया एरा शुरू हो गया है। अब लोग काम देने के पहले आपकी कुंडली चेक कर रहे हैं, ये चेक करने के लिए कि आपके बर्थ चार्ट के हिसाब से शो चलेगा या नहीं।’
प्रोडक्शन हाउस ने मांगी बर्थ डिटेल
इसके बाद फलक बोलीं, ‘कल मुझे एक कॉल आया। मैं प्रोडक्शन हाउस का नाम नहीं लूंगी। ये ना तो बहुत पुराना और ना ही बहुत नया है। मुझे बताया गया कि शो फलां चैनल पर आ रहा है, ये प्रोडक्शन हाउस है और ये कैरेक्टर है। मैंने कहा, ‘बहुत अच्छा, फिर मुझे क्या करना चाहिए।’ सामान्य तौर पर एक्टर्स को या तो लुक टेस्ट के लिए जाना चाहिए या मॉक टेस्ट के लिए या रिफरेंस ऑडिशन देना चाहिए। इसके बजाय मुझसे मेरा बर्थडेट, प्लेस और बर्थ टाइम पूछ रहे हैं। तो मैंने उनके साथ काम नहीं किया। पर मैं कल से बहुत नाराज हूं। ऊपर वाले की कसम मुझे ऐसा लगा कि इतना काम करने के बाद आज ये सिचुएशन आ गई है। मुझे लगता है कि यही वजह है कि बहुत से एक्सपीरियंस्ड एक्टर्स को आज काम नहीं मिल रहा। इस तरह की बकवास मंजूर नहीं है।’
फलक ने निकाला गुस्सा
फलक आगे बोलती हैं, ‘कुंडली मिलाके तो शादियां नहीं चलतीं, तुम शो चलाओगे? सीरियसली? ये जो भी है मैं इस बकवास का हिस्सा नहीं बनना चाहती। सबसे पहली बात कि आप एक प्रोड्यूसर हो, आप भगवान नहीं हो।’
फलक को रही एंग्जाइटी
फलक ने बताया कि उन्होंने अपनी डिटेल्स दे दीं पर बहुत असहज रहीं। फलक बोलती हैं, ‘मुझे कल पूरे दिन एंग्जाइटी रही। समझ आ रहा था कि मुझे क्या हो रहा है। मेरे अंदर कहीं न कहीं ये था कि हम लोगों के साथ ऐसा हो रहा है। गेम ऑफ थ्रोन्स बना रहे हो क्या? वो भी इसलिए ही सक्सेसफुल रहा होगा। वह बोलीं कि चिंता होती रही कि कुंडली मैच करेगी या नहीं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



