Source :- LIVE HINDUSTAN
दिल लगाया बहुत पर लगा नहीं, तेरे जैसा फिर मुझे कोई मिला नहीं…टूटे दिल का हाल बताने के लिए अक्सर हम सैड सॉन्ग्स का सहारा लेते हैं या फिर शायरियों का। लड़कों के हाल-ए-दिल को बयां करने के लिए हम कुछ ब्रेकअप शायरियां लेकर आए हैं।
दिल लगाया बहुत पर लगा नहीं, तेरे जैसा फिर मुझे कोई मिला नहीं…दिल टूटने का दर्द वही जान सकता है, जिसपर ये बीता हो। प्यार करना, अपने पसंदीदा शख्स के साथ समय बिताना और फिर एक दिन अलग हो जाना, ये मौत को सीधे गले लगाने जैसा पीड़ादायक होता है। ब्रेकअप के बाद कुछ समझ नहीं आता है कि आखिर ये क्यों हुआ और कैसे? किसी से बिछड़ने के बाद उसके जाने का गम और अब उसके बिना क्या करेंगे ये सवाल बार-बार मन में चलता रहता है। हालांकि, ब्रेकअप से कई लोग गुजरते हैं लेकिन ये हमेशा ही कष्टदायक होता है। लड़के अपनी फीलिंग्स को किसी से शेयर करना कम पसंद करते हैं और ऐसे में जब उनका ब्रेकअप होता है, तो वह सिर्फ सैड सॉन्ग्स या फिर सैड शायरियों का सहारा लेते हैं। अगर आप भी ऐसे किसी फेज से गुजर रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ ब्रेकअप शायरियां लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप अपने दिल का हाल बयां कर सकते हैं।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ब्रेकअप वाली शायरियां-
1- वक्त ने खामोश रहना सीखा दिया, हालात ने दर्द सहना सीखा दिया,.!
अब किसी की आस नहीं रही जिंदगी में, तन्हाइयों ने हमें अकेला रहना सीखा दिया.!!
2- कसूर ना तेरा था कसूर ना मेरा था !
कसूर तो हमारी तकदीर का था,
जिसने हमें मिलवाया मगर
मिलाया नहीं !
3- ये मोहब्बत के हादसे अक्सर
दिलों को तोड़ देते हैं
तुम मंजिल की बात करते हो
लोग राहों में ही साथ छोड़ देते हैं !
4- ये अलग बात है कि, मैंने कभी जताया नहीं,
पर, तू ये न समझ कि तूने, कभी रुलाया नहीं,
तेरे पुकार के इंतजार में आज भी नजरें रुकी हैं मेरी, पर तूने कभी मुड़ कर बुलाया ही नहीं!
5- बात ये नहीं कि तूने बेवफाई की
बात ये है कि तेरे वायदे कच्चे निकले
दुःख ये नहीं कि तुम झूठे निकले
दुःख ये है कि लोग सच्चे निकले !
6- अगर बिछड़ने से मुस्कुराहट लौट आए तुम्हारी,
तो हक है तुम्हे किए मुझसे दूरियां बना लो।
7- कुछ इस तरह से टूटा है रिश्ता हमारा,
कि कोई धागा अब इसे जोड़ नहीं पाया।
तुम्हारी याद तो आएगी उम्र भर,
लेकिन लौट कर आने की अब कोई वजह नहीं बची।
8- तूने नहीं देखा सिसक सिसक के रोना मेरा
कांच की तरह चुभ रहा है न होना तेरा
याद आता है मुझे आज भी
मेरी गोद में सिर रखकर सोना तेरा..।
9- हर याद जिंदगी की भुलाई नहीं जाती
अपनों से दुश्मनी कभी निभाई नहीं जाती,
वो हैं दिल के मेरे इतने करीब, कि दूर जाकर भी उनसे तन्हाई मिटाई नहीं जाती!
10- तेरा अलग होना, सांसों का बिखरना है
वर्षों बाद भी तेरी याद अंदर तक तोड़ जाती है।
11- पता तो मुझे भी था कि लोग बदल जाते हैं,
पर मैंने तुम्हें उन लोगों में कभी गिना ही नहीं था!
12- न जाने क्यों फर्क नही पड़ता अब उसको,
एक पल का भी सब्र नही था पहले जिसको!
13- सुनो एक बात कहनी थी तुमसे
अब पहले जैसा प्यार नहीं हो सकता क्या..!
14- जिसे टूटकर चाहा,
उसे ने छोड़ दिया बेहिसाब।
अब कोई पूछता है दिल का हाल,
तो हंसकर कहते हैं, सब ख्वाब था जनाब।
15- जो बदल जाए वो यार कैसा,
जो छोड़ जाए वो साथ कैसा
लोग कहते तुझे फिर से प्यार हो जायेगा
पर जो प्यार फिर से हो जाए वो प्यार कैसा..।
16- कभी चाहत भरा जमाना था
हमारा भी कोई दीवाना था
जुदा हो गए वक्त की हेरा फेरी में
मजबूरी तो बस एक बहाना था।
17- प्यार सभी को जीना सिखा देता है,
वफा के नाम पर मरना सिखा देता है,
प्यार नहीं किया तो कर के देख लो यार
जालिम हर दर्द सहना सिखा देता है!
18- सोचा तुम्हारे लिए तड़पना छोड़ देंगे
सोचा तुम्हारे लिए तरसना छोड़ देंगे
दिल से कहा ए दिल भूल जा उसे
दिल ने कहा दोबारा कहा तो धड़कना छोड़ देंगे..।
19- अगर कर के मुझे block तुम खुश हो
तो कभी unblock मत करना
अगर मोहब्बत को तुम मजाक समझते हो तो
ये मजाक किसी और के साथ मत करना..!!
20- वो दिन नहीं वो रात नही वो पहले जैसे जज्बात नहीं,
होने को तो हो जाती है बात उनसे,
मगर बातों में भी पहली जैसी बात नहीं।
21- इस जमाने की तरह तू भी मुझे पत्थर ना समझ,
मैं वो मोम हूं जो तेरे आंखों की एक बूंद से पिघल जाता हूं..!
22- हम तुम्हें खोना नहीं चाहते और
तुम्हारे अलावा किसी और के होना नहीं चाहते..!!
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



