Home  लाइफस्टाइल समाचार नवरात्रि और रमजान के लिए परफेक्ट है ‘नफरत का शरबत’, जानें कैसे...

नवरात्रि और रमजान के लिए परफेक्ट है ‘नफरत का शरबत’, जानें कैसे बनाएं

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिल्ली का मशहूर नफरत का शरबत गर्मियों में बहुत पसंद किया जाता है। दूध, खजूर, सेब और ड्राई फ्रूट्स से बना यह हेल्दी और रिफाइंड शुगर-फ्री ड्रिंक रमजान, नवरात्रि और गर्म दिनों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और ऊर्जा बनाए रखने के लिए लोग अलग-अलग तरह के शरबत और ठंडे ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं। उन्हीं में से एक है दिल्ली का मशहूर ‘नफरत का शरबत’। नाम सुनकर भले ही थोड़ा अजीब लगे, लेकिन इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि इसे पीने के बाद लोग सच में इससे प्यार करने लगते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह ड्रिंक असल में एप्पल मिल्क शेक जैसा एक हेल्दी शरबत है, जिसमें दूध, खजूर, सेब, ड्राई फ्रूट्स और चिया सीड्स जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं। अच्छी बात यह है कि इसमें रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए यह काफी हेल्दी माना जाता है। रमजान के दौरान इफ्तार में, नवरात्रि के व्रत में या गर्मियों के दिनों में यह ड्रिंक शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद कर सकता है।

नफरत का शरबत बनाने के लिए सामग्री

4–5 खजूर

500 ml या 2 कप उबला और ठंडा दूध

थोड़ा सा कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (वैकल्पिक)

½ चम्मच इलायची पाउडर

एक चुटकी केसर (2–3 चम्मच गर्म दूध में 20 मिनट भिगोकर)

1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स या सब्जा के बीज (1 घंटे पानी में भिगोए हुए)

1 सेब

कुछ आइस क्यूब्स

नफरत का शरबत बनाने का तरीका

  • सबसे पहले खजूर के बीज निकालकर उन्हें एक कप दूध में लगभग 15–20 मिनट के लिए भिगो दें।
  • अब इन्हें मिक्सर में डालकर अच्छी तरह स्मूद पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद एक बड़े बाउल या गिलास में आइस क्यूब्स और ठंडा दूध डालें।
  • अब इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर, खजूर का तैयार पेस्ट और केसर वाला दूध डाल दें।
  • इसके बाद भीगे हुए चिया सीड्स या सब्जा के बीज भी इसमें मिला दें।
  • अब सेब को छीलकर सीधे इस शरबत में कद्दूकस कर दें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
  • आपका ठंडा और स्वादिष्ट नफरत का शरबत तैयार है।

क्यों खास है यह शरबत ?

  • यह ड्रिंक सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि काफी पौष्टिक भी होता है।
  • खजूर शरीर को प्राकृतिक मिठास और ऊर्जा देते हैं।
  • चिया सीड्स में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
  • सेब में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जबकि दूध शरीर को कैल्शियम और प्रोटीन देता है।
  • इन सभी चीजों के कारण यह ड्रिंक ऊर्जा से भरपूर और ताजगी देने वाला बन जाता है।

कब पी सकते हैं यह शरबत ?

  • नफरत का शरबत खासतौर पर रमजान के इफ्तार के समय बहुत पसंद किया जाता है।
  • इसके अलावा इसे नवरात्रि के व्रत, गर्मियों के दिनों या शाम के हेल्दी ड्रिंक के रूप में भी लिया जा सकता है।

जरूर करें ट्राई! अगर आप गर्मियों में कुछ ठंडा, हेल्दी और स्वादिष्ट पीना चाहते हैं, तो दिल्ली का मशहूर नफरत का शरबत एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है और यह पूरे परिवार को पसंद आ सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN