Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/15/1200x900/vad_1773575167172_1773575175920.jpgवरुण धवन का कहना है कि उनके पिता डेविड धवन को गोविंदा का काम इतना पसंद है कि वे हमेशा शूट के समय वरुण को गोविंदा का रेफ्रेंस देते थे।
वरुण धवन अपने पापा डेविड धवन के साथ है जवानी तो इश्क होना है फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। अब हाल ही में वे द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे फिल्म के प्रमोशन के लिए। इसी दौरान डेविड ने गोविंदा संग शूटिंग एक्सपीरियंस को लेकर बात की।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
वरुण बोले डेविड देते थे गाली
दरअसल, वरुण मजाक करते हैं और बोलते हैं कि उन्हें सेट पर अपने पापा से सबसे ज्यादा गाली पड़ी है। वह बोलते हैं कि डेविड उनकी परफॉर्मेंस को हमेशा दूसरे एक्टर्स से कन्पेयर करते थे।
गोविंदा को लेकर क्या बोले डेविड
वहीं डेविड गोविंदा के साथ अपने असोसिएश्न पर कहा, ‘मैंने गोविंदा के साथ 17 फिल्में की हैं। मुझे लगता है जिन एक्टर्स संग मैंने काम किया है उनमें से गोविंदा बेस्ट हैं।’
डेविड गोविंदा को लेकर ही सोचते
वरुण ने कहा, ‘अब जब भी कोई सीन लिखा होता है तो वह हमेशा गोविंदा को याद करते हैं। वह सोचते हैं कि कैसे चीची भैया सीन में होते। फिर मैंने कहा कि मैं अपनी ऑडियंस के लिए परफॉर्म करता हूं। लेकिन वह हमेशा सलमान खान, गोविंदा और अनिल कपूर का रेफ्रेंस देते।’
डेविड भी नई जनरेशन के एक्टर्स को लेकर अपनी सोच पर बात करते हैं और कहते हैं कि ये काफी सवाल पूछते हैं और प्रोजेक्ट सुनने से पहले स्क्रिप्ट पढ़ते हैं। वह बताते हैं कि पहले कि जनरेशन के लोग स्क्रिप्ट पढ़ने से पहले कमिट कर देते थे।
वरुण ने बताया डेविड कैसे हैं डायरेक्टर
वरुण फिर बोलते हैं कि डायरेक्ट्स आज के समय में काफी पोलाइट हैं एक्टर्स के साथ और ज्यादा सुनाते नहीं हैं। लेकिन उनके पापा अलग तरह से काम करते हैं और खुलकर लोगों को लताड़ते हैं एक्टर्स को माइक्रोफोन पर।
डेविड और गोविंदा की फिल्में
बता दें कि डेविड और गोविंदा साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं जिसमें हीरो नंबर 1, पार्टनर, एक और एक ग्यारह, बड़े मियां छोटे मियां, कुली नंबर 1, बीवी नंबर 1 और राजा बाबू समेत कई मूवीज में काम किया है।
वहीं फिल्म है जवानी तो इश्क होना है कि बात करें तो इस मूवी में जिमी शेरगिल, मॉनी रॉय, रोहित सराफ और चंकी पांडे भी हैं। फिल्म 12 जून को रिलीज होगी। बता दें कि पहले ये मूवी 4 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर टॉक्सिक की रिलीज डेट जब 4 जून हुई तो मेकर्स ने क्लैश रोकने के लिए अपनी रिलीज डेट आगे कर दी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


