Home मनोरंजन समाचार द 50 की कंटेस्टेंट ने रिजेक्ट किया खतरों के खिलाड़ी, बोलीं- मैं...

द 50 की कंटेस्टेंट ने रिजेक्ट किया खतरों के खिलाड़ी, बोलीं- मैं बदल चुकी हूं

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/15/1200x900/divya_agarwal_15_03_1773575477449_1773575481598.jpg

कलर्स के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच खबर है कि द 50 कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल ने खतरों के खिलाड़ी रिजेक्ट कर दिया है। उन्होंने शो को रिजेक्ट करने की वजह बताई। 

कलर्स का रियलिटी शो द 50 खत्म होने वाला है। शो को कुछ दिनों में विनर मिल जाएगा। द 50 के बाद फैंस को कलर्स के दूसरे रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के अपकमिंग सीजन का इंतजार है। रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 15 इस साल टेलीकास्ट होगा। इस सीजन के लिए कई नामों की चर्चा भी हो रही है। इस बीच खबर है कि द 50 कंटेस्टेंट और बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने शो को रिजेक्ट कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिव्या को आया था खतरों के खिलाड़ी 15 का ऑफर?

इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में दिव्या अग्रवाल ने कंफर्म किया कि उन्हें रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 का ऑफर आया था उन्होंने शो को रिजेक्ट कर दिया है। दिव्या ने शो को रिजेक्ट करने का कारण भी बताया है।

दिव्या ने बताया क्यों रिजेक्ट किया रोहित के शो का ऑफर

दिव्या ने कहा, “हां, मुझे खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन मुझे नहीं लगता मैं अब किसी भी रियलिटी शो में दिलचस्पी रखती हूं। मैंने अपने फैंस को वादा किया था कि मैं बिग बॉस के बाद कोई भी रियलिटी शो नहीं करूंगी और उनका दिल टूट गया था। शो आया, मेरा मोटिव था उसे जीतना है, अपने फैंस को जो इतने सालों से मुझे सपोर्ट कर रहे हैं, उन्हें शुक्रिया करने का अच्छा तरीका था। जब मैं शो में गई, तब मुझे एहसास हुआ कि मैं शो के लिए नहीं बनी हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने मान लिया है कि पहले मेरे अंदर एक आग थी इस तरह के रियिलटी शोज करने के लिए। मैं वो इंसान थी, लेकिन अब मैं बदल चुकी हूं। मैं वो चीदें साइन नहीं करूंगी जहां मुझे मेरी मेंटल हेल्थ को इस स्थिति में रखना पड़े।पहले चीजें ऑरगैनिक थी, लेकिन आज, जो रियलिटी शोज अब होते हैं, दर्शक और कंटेस्टेंट्स सब स्मार्ट हो गए हैं, उन्हें स्टोरीलाइन चाहिए। ऐसे रियलिटी वर्क नहीं करती है।”

द 50 से एक बार बाहर हो चुकीं हैं दिव्या

दिव्या अग्रवाल की बात करें तो इस वक्त वो द 50 का हिस्सा हैं। द 50 से एक बार दिव्या अग्रवाल बाहर हो चुकी हैं। उन्हें शो में दोबारा एंट्री मिली है। जब दिव्या शो में दोबारा आई थीं तब उनकी प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका से जोरदार बहस हो गई थी। प्रिंस से ऊंची आवाज में बात करने के लिए युविका ने दिव्या को काफी कुछ सुनाया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN