Source :- LIVE HINDUSTAN
गणगौर पूजा में जब ईसर और गौरा को पानी पिलाया जाता है तब पूजन करने वाली अपने पति का नाम अलग अंदाज में दोहों के जरिए लेती हैं। यहां पढ़िए कुछ मजेदार दोहे।
16 दिनों तक चलने वाली गणगौर पूजा में अलग-अलग रिवाजों को पूरा किया जाता है। इस पूजा में ईसर और गौरा को पानी पिलाने का रिवाज होता है। इस दौरान गीतों के अलावा कुछ दोहे बोले जाते हैं। जिसमें पूजन करने वाली दोहों के जरिए अपने पति का नाम लेती हैं। ऐसे में यहां हम 30 से भी ज्यादा दोहे लेकर आए हैं जो पूजा के समय पर आपके काम आ सकते हैं। नीचे दिए दोहों में पिया की जगह आपको अपने पति का नाम लेना है।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
1) चम्मच में चम्मच, चम्मच में घी,
मेरा और पिया जी का एक ही जी।
2) कच्चा पान भाता नहीं, पक्का पान खाती नहीं
पिया जी से पूछे बिना कभी कहीं जाती नहीं।
3) चलता है रिक्श उड़ती है धूल,
मैं पिया जी के लिए कमल का फूल।
4) टेबल पर प्लेट, प्लेट में केक,
मेरे पिया हैं करोड़ों में एक।
5) पेड़ पर लगे हैं पीले रसीले आम,
मैं पिया जी की जोरू और वो जोरू के गुलाम।
5) मटकी पे ग्लास, ग्लास में पानी,
मैं मेरे पिया की दिल की रानी।
6) कांच के गिलास में मौसमी का जूस,
मेरे पिया जी को छोड़कर बाकी सब कंजूस।
7) रेत में रेत, रेत में कंकड़
मैं गौरा पार्वती पिया जी मेरे शिव शंकर।
8)चांदी की कटोरी, कटोरी में खीर
पिया जी मेरे राजा और मैं उनकी हीर।
9)टोकरी में टोकरी, टोकरी में आम
मैं हूं सिया मेरे पिया जी राम।
10) मेरे हाथों में सोने का कंगना,
रोज बुहारू अपने पिया जी का अंगना।
11) हम तो जाएंगे वृंदावन धाम,
मैं पिया जी की राधा और पिया मेरे श्याम।
12) बरसात में जब आएगा सावन का महीना,
मैं पिया को बना लूंगी अंगूठी का नगीना।
13) बजती है पायल बजते हैं साज,
मेरे पिया की मीठी आवाज।
14) ईसर जी के सामने गौरा रूठे
पिजा जी और मेरा साथ कभी न छूटे।
15) डिब्बी में डिब्बी, डिब्बी में जीरा,
मैं पिया जी की अंगूठी का जीरा।
16) पैर में चुभ गया बबूल का कांटा,
पिया जी ने कभी ना मारा मुझे चांटा।
17) टंकी, टंकी में पानी
मैं पिया जी की दीवानी।
18) किसी को लाइट पसंद है
किसी को ब्राइट पसंद है
मुझे मेरे पिया जी की हाइट पसंद है।
19) माथे पे बिंदिया, हाथों में कंगना
मैंने पिया जी के लिए छोड़ा बाबुल का अंगना।
20) पसंद है मुझे इमली खट्टी-मीठी खाऊं में बोर,
पिया जी मेरे ईसर मैं उनकी गौर।
21)सोने के कड़े में हीरे जड़े,
पीछे मुड़कर देख मेरे पिया जी खड़े।
22) प्रीत की गगरी बूंद-बूंद से भरी
पिया जी ने मेरी मांग कुमकुम से भरी।
23) लाल मिर्च खाते नहीं, हरी मिर्च लाते नहीं,
पिया जी मेरे बिना कहीं जाते नहीं।
24) भोले जी की पूजा भक्ति भाव से करूं,
हर जनम में पिया जी मिलें ऐसी कामना करूं।
25) कांच की कटोरी में गाजर का हलवा
पिया जी के घर में मेरा जलवा।
26) राजस्थान में फेमस है जयपुर शहर,
पिया जी हैं सागर मैं उनकी लहर।
27) चांदी की कटोरी में खीर गरम गरम,
पिया जी का नाम लेने में मुझे आती है शर्म।
28) क्या बताऊं सखियों मैं हूं किस हाल में
अटक गई मैं पिया जी के प्यार में।
29) बजती है पायल, बजते हैं साज
मेरे पिया जी की मीठी आवाज
30)आम की डाली पर तोता सोता है,
पिया जी को देखकर कुछ-कुछ होता है।
31) क्रिकेट ग्राउंड में हो रहा था मैच,
पिया जी ने मारा छक्का मैंने किया कैच।
(गोरा-ईसर फोटो-_culinary_canvas_)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN
