Home विश्व समाचार दुबई, अबू धाबी में यह जगहें खाली कर दो; ईरान की UAE...

दुबई, अबू धाबी में यह जगहें खाली कर दो; ईरान की UAE निवासियों को चेतावनी

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका और इजरायल की वायुसेना ने ईरान के महत्वपूर्ण तेल उत्पादन केंद्र खर्ग द्वीप पर हमला बोला था। अब ईरान ने इसका  पलटवार करते हुए अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया है। इसके साथ ही उन्होंने दुबई और अबू धाबी के पोर्ट के आसपास रहने वाले लोगों को भी यह क्षेत्र खाली करने की चेतावनी दी है।

पश्चिम एशिया में जारी जंग खाड़ी देशों के लिए एक बुरा सपना बनती जा रही है। शुक्रवार और शनिवार के दिन अमेरिका-इजरायल की वायुसेना ने ईरान के खर्ग द्वीप पर जमकर बमबारी की। यह द्वीप ईरान के तेल उत्पादन के हिसाब से बहुत ही महत्वपूर्ण है। अब ईरान की तरफ से इसका पलटवार किया गया है। इसके अलावा तेहरान ने संयुक्त अरब अमीरात के लोगों से देश के तीन प्रमुख बंदरगाहों के आसपास के क्षेत्र को तुरंत खाली करने को कहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ईरान की एजेंसी तस्नीम के मुताबिक सरकारी सूत्रों ने लोगों से जाबेल अली पोर्ट (दुबई), खलीफा पोर्ट (अबू धाबी) और फुजारिया पोर्ट से दूर रहने के लिए कहा है। उन्होंने बताया, “संयुक्त अरब अमीरात के इन क्षेत्रों में नागरिक केंद्रों के बीच में अमेरिकी सैन्य बलों की मौजूदगी है। उनके छिपने के कारण वह ईरान का निशाना बन चुके हैं। आने वाले घंटों में ईरान इन पर हमला कर सकता है। इस खबर के बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने भी यूएई प्रशासन को सीधी चेतावनी दी है। प्रवक्ता ने कहा कि कहा कि ईरान इसे अपना “वैध अधिकार” मानता है कि वह उन बंदरगाहों और घाटों पर हमला करे जिनका इस्तेमाल अमेरिकी बल “अमीराती शहरों की आड़ में” कर रहे हैं।

इसके अलावा आईआरजीसी ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को भी निशाना बनाए जाने की बात करते हुए कहा कि भले ही अमेरिका के राष्ट्रपति कुछ भी कहें, वह जो करना चाहें करेंगे।

गौरतलब है कि 28 फरवरी को ईरान पर हुए हमले के बाद यूएई लगातार तेहरान की तरफ से आए ड्रोन्स, मिसाइलों को झेल रहा है। यूएई और अमेरिका का एयर डिफेंस सिस्टम लगातार इनको रोकने की कोशिश कर रहे हैं,लेकिन यह इनके लिए महंगा साबित हो रहा है। शुक्रवार को भी यूएई के अधिकारियों ने बताया कि एक ड्रोन को सफलतापूर्वक रोक दिया गया है। हालांकि, बाद में वह एक स्थान पर गिरा जहां पर उसकी वजह से आग लग गई। फुजारिया बंदरगाह पर भी काला धुआं देखे जाने की बात सामने आई है। गौरतलब है कि इस पोर्ट पर एक बड़ा तेल भंडारण और व्यापार केंद्र तथा एक प्रमुख निर्यात टर्मिनल स्थित है। इसी महीने की शुरुआत में ड्रोन हमलों ने फुजैरा की ऊर्जा प्रतिष्ठानों को पहले भी निशाना बनाया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN