Home मनोरंजन समाचार मीका सिंह के बॉडीगार्ड ने सालों पहले किया था उन्हें रिजेक्ट, कहा...

मीका सिंह के बॉडीगार्ड ने सालों पहले किया था उन्हें रिजेक्ट, कहा था- तुम तो खुद स्ट्रगल कर रहे हो

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/14/1200x900/Mika_s_1773510041136_1773510044895.jpg

Mika Singh: मीका ने अपनी सक्सेस के पीछे के आध्यात्मिक जुड़ाव पर भी बात की। उन्होंने बताया कि उनके पिता गुरुद्वारों में कीर्तन किया करते थे, जिससे उन्हें और उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी को बचपन से ही संगीत का माहौल मिला।

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह की जर्नी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। सिंगिंग करियर की बात करें तो उन्होंने कई यादगार गाने दिए हैं। ‘आज की पार्टी’ से लेकर ‘सावन में लग गई आग’ जैसे सुपरहिट गानों को अपनी आवाज देने वाले मीका सिंह की सिक्योरिटी बहुत टाइट रहती है। उनकी सुरक्षा में तमाम बॉडीगार्ड लगे रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आज से कई साल पहले जिस बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था, आज वह उनकी सिक्योरिटी टीम का हिस्सा है। मीका ने फराह खान के साथ बातचीत में बताया कि उनके बॉडीगार्ड करतार ने आज से 30 साल पहले उनके लिए काम करने से मना कर दिया था और उन्हें स्ट्रगलर कहकर टाल दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब बॉडीगार्ड ने मीका के लिए काम करने से किया इनकार

मीका ने फराह खान को अपने दिल्ली वाले फार्महाउस पर बुलाया था, जहां उन्होंने अपने बॉडीगार्ड करतार से उनकी मुलाकात करवाई। मीका ने बताया, ‘मैं करतार भाई से करीब 30 साल पहले मिला था। तब मैंने इनकी कद-काठी देखकर पूछा था कि क्या आप मेरे बॉडीगार्ड बनेंगे? तब इन्होंने जवाब दिया था- पहले खुद तो काम शुरू कर लो, तुम तो खुद स्ट्रगल कर रहे हो।’ मीका ने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग अक्सर लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन उन्होंने सफलता इसलिए हासिल की ताकि वह करतार को अपना बॉडीगार्ड बना सकें। करतार ने भी इस बात की पुष्टि की और माना कि उन्होंने वाकई मीका को उस वक्त मना कर दिया था।

गुरुद्वारों में शुरू हुआ था मीका का म्यूजिक करियर

मीका ने अपनी सक्सेस के पीछे के आध्यात्मिक जुड़ाव पर भी बात की। उन्होंने बताया कि उनके पिता गुरुद्वारों में कीर्तन किया करते थे, जिससे उन्हें और उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी को बचपन से ही संगीत का माहौल मिला। मीका ने कहा, ‘पंजाब के ज्यादातर सिंगर गुरुद्वारों से ही संगीत की शुरुआती शिक्षा लेते हैं। मैं कीर्तन के दौरान तबला बजाया करता था।’ मीका ने अपना एक पुराना सपना भी पूरा किया है, उन्होंने बताया कि उनके फार्महाउस में एक गुरुद्वारा है जहां 24 घंटे पाठ चलता है। फराह ने जब उनके ‘बैड बॉय’ इमेज पर सवाल उठाया, तो मीका ने कहा कि वह शुरू से ही काफी धार्मिक रहे हैं।

मीका से अलग होकर 4 दिन तक रोए थे दलेर मेहंदी

मीका ने अपने भाई दलेर मेहंदी के साथ अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि वह कभी दलेर मेहंदी के महाराजा बैंड में गिटार बजाया करते थे और बैकस्टेज का काम संभालते थे। दलेर मेहंदी ने भी साल 2009 में एक शो ‘दस का दम’ में बताया था कि जब मीका ने अपना पहला सोलो एल्बम ‘सावन में लग गई आग’ बनाने और बैंड से अलग होने का फैसला किया, तो वह चार दिनों तक रोए थे। हालांकि दलेर ने मीका का पहला स्टूडियो सेट करने में पूरी मदद की थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN