Home  लाइफस्टाइल समाचार Quotes Of The Day: ‘सक्सेजफुल बनने को नॉलेज है जरूरी…’ सुष्मिता सेन...

Quotes Of The Day: ‘सक्सेजफुल बनने को नॉलेज है जरूरी…’ सुष्मिता सेन की ये लाइनें लाइफ में कामयाब होने में करेंगी मदद

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Sushmita Sen Quotes For Success: लाइफ में सक्सेजफुल होना है तो अपने आसपास के लोगों के उदाहरण लेने के साथ हर फील्ड की सक्सेजफुल हस्तियों को अपना आइडल बनाना चाहिए। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की ये लाइनें बताएंगी सक्सेज बस एक दिन की नहीं हर दिन-हर रात की मेहनत का नतीजा होती है।

Quotes Of The Day: पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन एक एक्ट्रेस और एक मां है, जिन्होंने बगैर शादी दो बेटियों को गोद लिया है। लाइफ में कामयाब होने और आगे बढ़ने के लिए हमेशा इंसान को ऐसे लोगों को देखकर मोटिवेशन लेते रहना चाहिए जो कुछ अलग, नया और हटकर करना पसंद करते हैं। रास्तों की भीड़ पर तो सभी चलते हैं लेकिन नाम उनका होता है जो पगदंडिया चुनकर अपने रास्ते खुद बनाते हैं। मंजिल पर पहुंचने के बाद ऐसे ही लोगों के हाथ में कामयाबी होती है। सुष्मिता सेन का एक्ट्रेसेज की दुनिया में अलग नाम और मुकाम है। सक्सेज होने के लिए उनके विचार अलग है। सुष्मिता सेन के ये विचार आपको भी लाइफ में आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने के लिए प्रेरणा देंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1) “मुझे नहीं पता कि ‘पर्याप्त’ क्या है, लेकिन जब तक मैं अपनी पूरी क्षमता के साथ वह सब कुछ करती हूं जो मैं करना चाहती हूं, मेरे लिए वही सफलता है।”

2) मुझे असफलता का कोई डर नहीं है… मैंने अपने जीवन की एक महत्वपूर्ण बात को स्वीकार कर लिया है। मैं पूरी तरह से परफेक्ट नहीं हूं। आप भी कभी न कभी असफल होंगे ही।

3) कई मायनों में, सब कुछ हमसे ही शुरू होता है और हम पर ही खत्म होता है। और थोड़ा स्वार्थी होना कोई बुरी बात नहीं है। लेकिन खुद को स्वार्थी मानने से इनकार करना बुरी बात है।

4) सिर्फ इसलिए कि एक महिला बच्चे को जन्म देती है, इसका मतलब यह नहीं है कि वह मां बन जाती है। वह बच्चे का पालन-पोषण कैसे करती है, यही उसे मां बनाता है।”

5) ज्ञान से खुद को तैयार करें। एक दिन यह आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।

6) अपना रास्ता खुद बनाओ, बीच में भटकना नहीं है।

7) अपने सपने को याद रखें… हर दिन एक ऐसा काम करें जिससे आपको डर लगता है। चीजों से आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका उनसे गुजरना है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN