Home विश्व समाचार ईरान के यूरेनियम का सवाल, ट्रंप ने ठुकराया पुतिन का खास ऑफर,...

ईरान के यूरेनियम का सवाल, ट्रंप ने ठुकराया पुतिन का खास ऑफर, क्या मामला?

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर रूसी समकक्ष पुतिन के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने ईरान के समृद्ध यूरेनियम को रूस ले जाने की बात की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन ने यह ऑफर पश्चिम एशिया के युद्ध को खत्म करने के लिए दिया था।

पश्चिम एशिया के युद्ध ने वैश्विक परिस्थितियों को बदल दिया है। अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म कर देना चाहते हैं, जिसके लिए वह लगातार तेहरान पर हमला कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की इस अभियान में मदद करने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान के समृद्ध (एनरिच्ड) यूरेनियम भंडार को रूस ले जाने की पेशकश की थी, जिसे राष्ट्रपति ट्रंप ने नकार दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

AXIOS की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन की तरफ से यह पेशकश ईरान और अमेरिका के बीच में जंग की मुख्य वजह से हटाने के लिए दी गई थी। इसके अनुसार इसी सप्ताह दोनों देशों के बीच एक फोन कॉल के जरिए हुए बातचीत में ट्रंप ने इस सुझाव को मानने से इनकार कर दिया। ट्रंप लगातार इस बात को दोहराते रहे हैं कि अमेरिका इस संघर्ष में निर्याणय जीत हासिल करने की तरफ बढ़ रहा है, ईरान इस संघर्ष को और बढ़ावा देता है, तो फिर अमेरिकी सेना और जोरदार हमला करने को तैयार है।

यह रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब ट्रंप ने कल ही रूस के ऊपर ईरान की मदद करने का संभावना से इनकार नहीं किया। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि हो सकता है कि पुतिन उन्हें (ईरान को) मदद कर रहे हों। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वह (पुतिन) शायद उन्हें थोड़ी मदद कर रहे होंगे, हां मेरा ऐसा अनुमान है और शायद यह भी सोचते होंगे कि हम( अमेरिका) यूक्रेन की मदद कर रहे हैं, तो क्या वह ईरान की मदद नहीं कर सकते। हां हम यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। वैश्विक राजनीति में ऐसी स्थितियां सामान्य होती हैं।” उन्होंने कहा, “तो वह (पुतिन) ऐसा कहते हैं और चीन भी यही कहेगा। यह ऐसा है कि वे करते हैं और हम भी करते हैं। निष्पक्ष रूप से कहें तो वे करते हैं और हम भी करते हैं।”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान उनकी टीम की उस बात का विरोधाभासी है, जिसमें उनके मध्य-पूर्व के दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा था कि अमेरिकी अधिकारियों और रूसी अधिकारियों के बीच हुई बातचीत में मॉस्को ने इस बात की पुष्टि की है कि वह ईरान को कोई खुफिया जानकारी नहीं दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने इस सप्ताह की शुरुआत में ही पुतिन के सलाहकार यूरी उसाकोव से फोन पर बात भी की थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN