Home मनोरंजन समाचार इस सुपरहिट फिल्म के लिए प्रियदर्शन ने दी थी गोविंदा को चेतावनी,...

इस सुपरहिट फिल्म के लिए प्रियदर्शन ने दी थी गोविंदा को चेतावनी, कहा था- ‘मैंने तुम्हारे बारे में कुछ सुना है’

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/14/1200x900/Govinda_Gun_Incident_1770702647957_1770702652151_1773489699266.jpg

चार दशकों तक फैले अपने फिल्म मेकिंग करियर में, उन्होंने एक दो नहीं बल्कि कई दर्जन सदाबहार और मजेदार फिल्में दी हैं। इन फिल्मों को आज भी लोग जितनी बार देखते हैं, लोटपोट हो जाते हैं। ऐसे में अब प्रियदर्शन अपने एक हालिया इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में आए हैं।

भारतीय सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर में प्रियदर्शन ने कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में बनाई हैं। चार दशकों तक फैले अपने फिल्म मेकिंग करियर में, उन्होंने एक दो नहीं बल्कि कई दर्जन सदाबहार और मजेदार फिल्में दी हैं। इन फिल्मों को आज भी लोग जितनी बार देखते हैं, लोटपोट हो जाते हैं। ऐसे में अब प्रियदर्शन अपने एक हालिया इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में आए हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिल्म ‘भागम भाग’ की शूटिंग शुरू होने से पहले उन्होंने गोविंदा को चेतावनी दी थी। आइस जानते हैं क्या था पूरा मामला?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गोविंदा को दी चेतावनी

प्रियदर्शन ने हाल ही में मिशेबल इंडिया को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बताया, ‘मैंने गोविंदा से कहा कि मैंने तुम्हारे बारे में ये सारी बातें सुनी हैं कि तुम समय पर सेट पर नहीं आते हो। इसलिए अगर तुम समय पर नहीं आ सकते तो प्लीज यह फिल्म मत करो। लेकिन मैं तुम्हें एक बात बताता हूं, हर दिन वह समय पर आता था। मुझे उसके साथ काम करके सच में बहुत मजा आया।’

गोविंदा को इस चीज के लिए किया मना

प्रियदर्शन ने आगे यह भी बताया कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि गोविंदा और सलमान खान को सुबह 5:00 बजे सेट पर लाना और संबंधित फिल्मों को समय पर पूरा करना था। साथ ही प्रियदर्शन ने गोविंदा की सेट पर इम्प्रोवाइज करने की आदत के बारे में भी बात की। एक्टर अक्सर अपनी खुद की लाइनें जोड़ देते थे, जो कभी-कभी फिल्ममेकर के लिए एक चुनौती बन जाती थी। प्रियदर्शन ने बताया, ‘गोविंदा अपनी खुद की लाइनें डाल देते थे, इसलिए मैंने उनसे कहा, ‘मैं पहले से ही नीरज वोरा (स्क्रीनराइटर) को पैसे दे रहा हूं, मुझे किसी और राइटर की जरूरत नहीं है।’

कई डायरेक्टर्स ने गोविंदा के देर से आने की शिकायत की है

पिछले कुछ सालों में, कई लोगों डायरेक्टर्स ने गोविंदा के बारे में शिकायत की है। बता दें कि मुकुल आनंद की फिल्म ‘हम’ का हिस्सा रहे विजय पाटकर ने Filmymntra Media को बताया कि डायरेक्टर को तीन दिन तक इंतजार करना पड़ा, क्योंकि गोविंदा सेट पर मौजूद नहीं थे। इनके अलावा,प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने एक घटना का जिक्र किया, जिसमें 75 लोगों को तीन दिन तक इंतजार करना पड़ा क्योंकि एक्टर आए ही नहीं। हालांकि, ETimes के साथ एक इंटरव्यू में गोविंदा के मैनेजर ने इन दावों को गलत बताया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN