Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/14/1200x900/YRKKH_NN_1773497769627_1773497779570.jpgYRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी इस वक्त एक दिलचस्प मोड़ से गुजर रही है। अरमान और अभिरा को वो शॉक मिलने वाला है, जिसकी उम्मीद दर्शकों ने कभी नहीं की थी।
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में एक दमदार ट्विस्ट आने जा रहा है। अभिरा की पौद्दार हाउस में वापसी के बाद से कहानी में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अभिरा की घर वापसी ने पहले ही माहौल में टेंशन बढ़ा दिया था, लेकिन अब कहानी में एक ऐसा मोड़ आने वाला है जो दर्शकों के होश उड़ा देगा। आर्यन की सगाई के दौरान कुछ ऐसे हालत बनेंगे कि अरमान-अभिरा को पति-पत्नी होने का नाटक करना पड़ेगा। यह झूठ न केवल उनके लिए भारी पड़ेगा, बल्कि उनकी बेटी मायरा की जिंदगी में भी तूफान ले आएगा।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
आर्यन की सगाई में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन की सगाई की खुशियां उस वक्त तनाव में बदल जाएंगी, जब सगाई की रस्मों के बीच कुछ एक ट्विस्ट आ जाएगा। परिवार के दबाव में आकर अरमान-अभिरा शादीशुदा होने का नाटक करेंगे और एक दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे। इस दौरान अंदर ही अंदर वो बहुत परेशान होंगे, क्योंकि उनकी पुरानी यादें उन्हें भीतर ही भीतर कचोट रही होंगी। लेकिन अरमान को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा, कि अपनी जिस बेटी को आर्यन की शादी में ना आने की बात कहकर वो रिलैक्स है, वो असल में अपनी सहेली के साथ इस शादी में पहुंच चुकी है।
मम्मी-पापा की शादी देख कनफ्यूज होगी मायरा
कहानी में धमाका तब होता है जब अरमान-अभिरा की शादी की रस्म के ठीक मायरा वहां पहुंच जाएगी। अरमान और अभिरा को इस तरह एक-साथ रस्में निभाते देख मायरा को बड़ी गलतफहमी हो जाएगी। मायरा जो देख रही होगी, उसका मतलब कुछ और ही निकाल लेगी। अपनी आंखों के सामने सब सब देख मायरा का दिल टूट जाएगा और वह सगाई छोड़कर वहां से रोते हुए भाग जाएगी। मायरा का यह कदम पूरे पोद्दार परिवार के लिए एक बड़े सदमे जैसा होगा।
मायरा की तलाश में एक होंगे अरमान और अभिरा
मायरा के इस तरह अचानक भाग जाने से सगाई की रस्में बीच में ही रुक जाती हैं और पूरे घर में टेंशन और डर का माहौल बन जाएगा। अरमान और अभिरा अपनी बेटी की हालत देखकर गहरे तनाव में होंगे। सच को छिपाने और हालात को संभालने की उनकी कोशिश ने आखिर में उन्होंने उस इंसान को सबसे ज्यादा दर्द दे दिया होगा जिसे वो सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। अब देखना यह होगा कि क्या दोनों अपनी बेटी को तलाशना और उसे मनाने के लिए फिर एक होंगे? क्या मायरा की वजह से अरमान और अभिरा फिर एक हो जाएंगे? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दु्स्तान के साथ।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

