Home मनोरंजन समाचार नहीं रहीं ‘लंबी जुदाई’ फेम एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा, अमिताभ की फिल्म में...

नहीं रहीं ‘लंबी जुदाई’ फेम एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा, अमिताभ की फिल्म में किया था ये यादगार रोल

31
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/14/1200x900/Madhu_1773507017372_1773507022977.jpg

90 के दशक की स्टार एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मधु वक्त के साथ सिनेमा जगत से दूर हो गई थीं, लेकिन उनका हिंदी सिनेमा में योगदान हमेशा यादगार रहेगा।

सत्ते पे सत्ता, कर्ज, हीरो, विश्वनाथ, रिश्ता कागज का और कयामत जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा ने 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मधु 90 के दशक की कामयाब एक्ट्रेस थीं और उन्होंने 1970 से 1980 के बीच अपने काम से खूब तारीफें लूटीं। मधु के करियर का ग्राफ यूं तो काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ के गाने ‘लंबी जुदाई’ के लिए किया गया। यह गाना ऑरिजनली फोक सिंगर रेशमा ने गाया था, लेकिन फिल्म ने इसे नेशनल पहचान दिला दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अमिताभ की फिल्म में किया था यह रोल

भले ही मधु मल्होत्रा ​​हमेशा सुर्खियों में न रही हों, लेकिन उस दौर की कई फिल्मों में उनकी मौजूदगी ने दर्शकों के लिए उन्हें एक जाना-पहचाना चेहरा बनाए रखा। साल 1982 में आई अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ में उन्होंने अहम किरदार निभाया था। वह उन सात एक्ट्रेसेज में से एक थीं, जिन्हें सात भाइयों की जोड़ियों के तौर पर फिल्म में कास्ट किया गया था। इस फिल्म की सक्सेस ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। मधु का काम इतना एफर्टलेस होता था कि वह बड़े स्टार्स के बीच भी अपनी अलग पहचान बना लिया करती थीं। उन्होंने ‘कर्ज’, ‘विश्वनाथ’ और ‘कयामत’ जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया।

‘लंबी जुदाई’ गाने ने बनाया नेशनल स्टार

मधु मल्होत्रा के करियर का सबसे यादगार लम्हा सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ से जुड़ा है। इस फिल्म का गाना ‘लंबी जुदाई’ आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए है। इसे मधु मल्होत्रा पर फिल्माया गया था। गाने में उनके द्वारा किए गए इमोशन्स और ट्रैजिक सीन लोगों को साफ महसूस होते थे। भले ही वह फिल्म की लीड एक्ट्रेस नहीं थीं, लेकिन इस एक गाने ने उन्हें अमर कर दिया। आज भी जब यह गाना बजता है, तो मधु मल्होत्रा का वो मासूम चेहरा लोगों की आंखों के सामने आ जाता है। उन्होंने ‘रिश्ता कागज का’ जैसी फिल्मों में भी काम किया, जहां उनके काम की काफी तारीफ हुई।

वक्त के साथ फिल्मों से दूर हो गईं मधु

हालांकि मधु मल्होत्रा ने वक्त के साथ फिल्मों से दूरी बना ली थी, लेकिन उनकी पुरानी फिल्मों के जरिए वह हमेशा चर्चा में बनी रहीं। मधु उन कलाकारों में से थीं जिन्होंने कभी लाइमलाइट की परवाह नहीं की, बल्कि अपने काम से खुद को साबित किया। सोशल मीडिया पर फैंस और उन्हें याद कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN