Home विश्व समाचार खार्ग द्वीप पर भीषण बमबारी, US के 5 रिफ्यूलिंग विमान तबाह; ईरान...

खार्ग द्वीप पर भीषण बमबारी, US के 5 रिफ्यूलिंग विमान तबाह; ईरान युद्ध की 5 बड़ी बातें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आपको बता दें कि ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के दौरान अब तक अमेरिका के 13 सैन्यकर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं। ईरानी हमलों के खतरे को देखते हुए कतर ने अपने कई इलाकों को खाली कराना शुरू कर दिया है।

Iran War Updates: ईरान और अमेरिका-इसराइल गठबंधन के बीच जारी संघर्ष अब अपने सबसे विनाशकारी चरण में पहुंच गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि अमेरिकी सेना ने एक बड़े हवाई हमले में ईरान के ‘क्राउन ज्वेल’ कहे जाने वाले खार्ग द्वीप (Kharg Island) के सभी सैन्य ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है। इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य ईरान पर ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को फिर से खोलने के लिए दबाव बनाना है। खार्ग द्वीप ईरान का सबसे प्रमुख तेल निर्यात टर्मिनल है। इस पर हमले का सीधा मतलब ईरान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर प्रहार करना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने यह भी कहा है कि सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर खड़े पांच अमेरिकी वायु सेना के रिफ्यूलिंग (ईंधन भरने वाले) विमानों को निशाना बनाया गया है। हमले में विमानों को काफी क्षति पहुंची है, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

तेल टैंकरों को एस्कॉर्ट करेगी अमेरिकी नौसेना

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में ईरान के बढ़ते हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना बहुत जल्द तेल टैंकरों को सुरक्षा घेरे में लेकर इस जलमार्ग से गुजारेगी।

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार

हाल ही में रूसी तेल को बाजार में अनुमति देने के फैसले से कीमतें 100 डॉलर के नीचे आई थीं, लेकिन खार्ग द्वीप पर हमले और हॉर्मुज में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक तेल कीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं।

मुजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई अमेरिकी हमलों में घायल हुए हैं। उन्होंने कहा, “हमें अभी सटीक रूप से नहीं पता कि उनकी हालत कितनी गंभीर है।”

भीषण हमले की चेतावनी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अगले सप्ताह अमेरिकी सेना ईरान पर भीषण हमला करेगी। ट्रंप का यह बयान मध्य पूर्व में चल रहे अमेरिका-इजरायल अभियान के और तेज होने का संकेत माना जा रहा है। ट्रंप ने ‘फॉक्स न्यूज रेडियो’ से कहा, हम अगले सप्ताह उन पर बहुत जोरदार हमला करने जा रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि ईरान के नेतृत्व को अंततः वहां के लोग खुद उखाड़ फेंक सकते हैं।

ट्रंप की यह टिप्पणी तब आई जब अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ हवाई अभियान शुरू करने के बाद से वाशिंगटन और इजरायल अब तक 15000 से अधिक ठिकानों पर हमला कर चुके हैं।

ईरान के 90% मिसाइल और ड्रेन तबाह

हेगसेथ के अनुसार, इस अभियान ने ईरान की जवाबी कार्रवाई करने की क्षमता को काफी हद तक कम कर दिया है। उन्होंने कहा, ईरान की मिसाइलें, उनके मिसाइल लॉन्चर और ड्रोन नष्ट किए जा रहे हैं या आसमान में ही मार गिराए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मिसाइल हमलों की संख्या में 90 प्रतिशत और ड्रोन हमलों में 95 प्रतिशत की कमी आई है।

आपको बता दें कि ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के दौरान अब तक अमेरिका के 13 सैन्यकर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं। ईरानी हमलों के खतरे को देखते हुए कतर ने अपने कई इलाकों को खाली कराना शुरू कर दिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN