Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/13/1200x900/farah_salman_13_03_1773422868382_1773422872273.jpgफराह खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान संग अपने रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि सलमान खान कैसे विवादों को हैंडल करते हैं।
बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान इंडस्ट्री से सदियों से जुड़ी हैं। कभी कोरियोग्राफर तो कभी डायरेक्टर के तौर पर फराह खान ने इंडस्ट्री के लगभग हर एक्टर के साथ काम किया है। इंडस्ट्री में उनके बहुत से दोस्त हैं। इंडस्ट्री के तीनों बड़े खान- सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ फराह खान के अच्छे रिश्ते हैं। अब इन तीनों के साथ रिश्ते को लेकर फराह खान ने बता की है। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान और सलमान खान उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन आमिर खान के साथ कभी वो बहुत क्लोज नहीं हो पाईं।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
सलमान, शाहरुख और आमिर से दोस्ती पर क्या बोलीं फराह खान?
रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में फराह खान ने कहा- सलमान इंडस्ट्री में शाहरुख खान से पहले आए थे और आमिर खान के साथ मैं सबसे कम क्लोज हूं क्योंकि जब मैंने उनके साथ जो जीता वही सिकंदर पर काम किया था, वो पहले से ही स्टार बन चुके थे। वो मुझे फिल्म के सेट पर कुछ बेसिक बताते थे। लेकिन मैं कभी भी उनके बहुत क्लोज नहीं हो पाई।
जब सलमान खान को कोरियोग्राफ करने पहुंची थीं फराह खान
सलमान खान के बारे में बात करते हुए फराह खान ने कहा कि वो उन्हें बचपन से जानती हैं। फराह खान ने बताया कि जब सलमान मैंने प्यार किआ पर काम कर रहे थे, तब वो उन्हें डांस सिखाने गई थीं, लेकिन वो कुछ घंटों में ही वहां से भाग आई थीं।
फराह बोलीं- अलग है उनकी और सलमान की लाइफस्टाइल
फराह ने कहा कि दोनों की लाइफस्टाइल इतनी अलग होने के बाद भी दोनों की दोस्ती सालों से बरकरार है। फराह ने कहा, “मैं कभी-कभी सलमान के घर पर जाती हूं। लेकिन अगर आप उनके साथ हैंग आउट को लेकर सवाल कर रहे हैं तो उनके हैंग आउट का आइडिया मेरे से काफी अलग है। मैं साढ़े 9-10 बजे तक सो जाना चाहती हूं, लेकिन वो रात दो बजे तक जगते हैं।” फराह ने कहा कि वो हाल ही में सलमान खान से अपने बर्थ डे पर मिली थीं।
रणवीर ने फराह से कहा कि कभी-कभी विवाद इंसान को छिपने पर मजबूर कर देते हैं। क्या सलमान खान भी ऐसा करते हैं? फराह ने कहा कि सलमान ऐसा बिल्कुल भी नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, सलमान छिपते नहीं हैं। वो विवादों को ब्लॉक कर देते हैं और अपना काम करते रहते हैं।
सलमान के सेट पर देरी से आने को लेकर क्या बोलीं फराह खान
फराह ने इस बारे में भी बात की कि कैसे लोग दावा करते हैं कि सलमान सेट पर लेट आते थे। फराह ने कहा, “लोग कहते हैं कि वो सेट पर लेट आते थे, लेकिन उस वक्त काफी एक्टर्स देरी से आते थे।” फराह ने कहा देरी से आने के बाद भी वो अपना पूरा काम खत्म करते थे। वो चार घंटे बाद ये नहीं कहने लगते थे कि उन्हें जाने दिया जाए। उनकी वजह से कभी कोई भी फिल्म ठंडे बस्ते में नहीं गई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


