Home मनोरंजन समाचार जानिए अनिल कपूर ने क्यों छोड़ दी थी साल की सबसे बड़ी...

जानिए अनिल कपूर ने क्यों छोड़ दी थी साल की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर 2? खुद आदित्य धर ने ऑफर किया था रोल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/14/1200x900/anil_kapoor_16_01_01_1768557814528_1768557818751_1773448326945.png

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने अनिल कपूर को भी एक रोल ऑफर किया गया था। लेकिन एक्टर ने अपने कारण बताते हुए इस बड़ी फिल्म के लिए मना कर दिया था। अब एक्टर ने माना कि इससे उनका ही घाटा हुआ। 

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 रिलीज के लिए तैयार हैं। एक बार फिर रणवीर कपूर अपने किरदार और जबरदस्त एक्टिंग से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं। फिल्म अगले हफ्ते रिलीज हो रही है। लेकिन उससे पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अनिल कपूर धुरंधर: द रिवेंज में कैमियो करने वाले थे। लेकिन उन्होंने कुछ खास वजहों के चलते इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। इस खबर को खुद अनिल कपूर ने कन्फर्म किया है और ये भी माना है कि इससे उनका ही नुकसान हुआ है।

अनिल कपूर को धुरंधर 2 में कैमियो ऑफर हुआ था

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में शामिल हुए अनिल कपूर ने कहा ने बताया कि उन्हें डायरेक्टर आदित्य धर ने धुरंधर 2 में एक रोल के लिए उनसे कांटेक्ट किया था। आदित्य चाहते थे कि छोटा कैमियो वाला रोल अनिल कपूर करें। लेकिन अनिल ने वो किरदार निभाने से मना कर दिया। एक्टर ने कारण बताते हुए कहा कि वो आज जो कुछ भी हैं अपने प्रोफेशनलिज्म और कमिटमेंट की वजह से हैं। एक्टर ने कहा कि सिर्फ टैलेंट के दम पर आप वो नहीं बनते जो आप आज हैं।

इसलिए नहीं की धुरंधर 2

अनिल कपूर ने आगे कहा कि जिन तारीखों पर धुरंधर 2 के लिए शूटिंग होनी थी वो पहले ही किसी और फिल्म को दे चुके थे। अनिल कपूर ने कहा कि उन्होंने खुद आदित्य से बात करते हुए उन्हें कारण बता दिया था कि वो कहीं और कमिटेड हैं। अनिल ने कहा कि ये फिल्म रिलीज हो रही है और एक शानदार है। एक्टर ने कहा, ‘ये मेरा ही नुकसान है, लेकिन कोई बात नहीं’। अनिल ने आगे ये भी कहा कि वो भविष्य में डायरेक्टर आदित्य धर के साथ काम करेंगे।

सूबेदार के लिए छाए अनिल कपूर

अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म सूबेदार के लिए खबरों में बने हुए हैं। हाल में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म सूबेदार ऑडियंस के बीच पसंद की जा रही है। इस फिल्म में अनिल कपूर को जबरदस्त एक्टिन करते हुए देखा जा सकता है। फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज है कि ये फिल्म प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही थी।

धुरंधर 2 का इंतजार

अब धुरंधर 2 की बात करें तो करीब 3 महीने से ज्यादा लंबे इंतजार के बाद फिल्म 19 मार्च ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर ऑडियंस एक्साइटेड हैं। हाल में रिलीज को अच्छी रीच मिली है और अब माना जा रहा है कि फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन रिकॉर्ड बना सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN