Home मनोरंजन समाचार अक्षय खन्ना के बुरे बर्ताव से सदमे में थीं फराह खान, सेट...

अक्षय खन्ना के बुरे बर्ताव से सदमे में थीं फराह खान, सेट पर चीजें फेंकते थे एक्टर, ऐसे बदली राय

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/14/1200x900/salmammbggdfjgdxff_1773453848036_1773453852353.jpg

फराह खान ने हाल में अक्षय खन्ना के साथ अपने बुरे अनुभव के बारे में बात की। कोरियोग्राफर ने बताया कि वो 90 में अक्षय के बर्ताव से सदमे में थी।जिस फिल्म में अक्षय होते थे वो उस फिल्म में काम नहीं करना चाहती थीं। लेकिन समय के साथ उनकी राय बदल गई।

बॉलीवुड डांस कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल में एक्टर एक्टर अक्षय खन्ना के साथ काम करने के अपने बुरे अनुभव के बारे में बात की। फराह ने अक्षय के साथ 90s की कई फिल्मों में काम किया है। कई डांस सॉंग कोरियोग्राफ किए। लेकिन उस समय अक्षय के बर्ताव से फराह बहुत परेशान हुई थी। उन्होंने कहा कि वो अच्छे इंसान नहीं थे। सेट पर हमेशा चिड़चिडे रहते थे। एक्टर अपने बाल झड़ने के फेज से भी परेशान थे। लेकिन समय के साथ वो बदल गए।

अक्षय के बर्ताव से सदमे में थी फराह

रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में फराह ने कहा, ‘मैंने उनके साथ 90 में फिल्में की और उसके बाद मैं सदमे में थी। क्योंकि वो उस समय एक अलग ही इंसान हुआ करते थे। हां, वो एक इंट्रोवर्ट थे, लेकिन सेट पर उनका बर्ताव अच्छा नहीं था। अगर मुझे पता चलता था कि अक्षय खन्ना इस फिल्म में हैं तो मैं कह दिया करती थीं कि मेरे पास डेट्स नहीं है’।

झड़ते बालों की वजह से था ऐसा व्यहार

फराह ने अक्षय खन्ना के इस फेज के बारे में बात करते हुए कहा कि शायद उनका व्यवहार उनके झड़ते बालों की वजह से भी था। फराह ने कहा कि अक्षय ने खुद भी ये स्वीकार किया कि उनके बाल झड़ रहे थे। वो उस समय बस इरिटेट रहते थे। वो चीज़े फेंकते थे और कहते थे ‘ये कैसा डायलॉग है?’ तो वो उस समय इस टाइप के इंसान थे।

दिल चाहता है के बाद बदल गई राय

फराह ने आगे बताया कि जब उन्होंने फिल्म दिल चाहता में उनके साथ फिर से काम किया तो उनकी राय बदल गई। इस फिल्म को फराह के कजिन फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था। आमिर खान और सैफ अली खान साथ में थे। वो कहती हैं कि तब तक एक्टर ने अपने बालों को स्वीकार कर लिया था। अब वो रिलैक्स इंसान बन गए थे। लेकिन पहले के समय अगर कोई पानी या बारिश का सीन हुआ करता था तो वो कैप पहन कर किया करते थे जैसे ताल में किया था। दिल चाहता है के बाद वो बदल गए। फराह ने ये भी स्वीकार किया कि उनके डांसिंग टैलेंट को खास बताया। फिल्म दिल चाहता है में गाना ‘कोई कहे कहता रहे’ में फराह ने अक्षय को आमिर और सैफ से अच्छा डांसर बताया।

फराह ने अक्षय के साथ बनाई फिल्म

बता दें, फराह का अक्षय खन्ना के साथ काम करने का शुरुआती अनुभव बेशक अच्छा नहीं रहा। लेकिन समय के साथ एक्टर बदल गए। फराह ने साल 2010 में आई अपनी कॉमेडी फिल्म तीस मार खां भी अक्षय खन्ना और अक्षय कुमार के साथ बनाई थी। अब अक्षय धुरंधर में अपने किरदार रहमान डकैत के लिए पसंद किए जा रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN