Home  लाइफस्टाइल समाचार सत्तू पीने का सही तरीका क्या है? जानें न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नरंग की...

सत्तू पीने का सही तरीका क्या है? जानें न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नरंग की सलाह

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सत्तू को हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर माना जाता है। लेकिन क्या आप इसे सही तरीके से पीते हैं? न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नरंग कहती हैं, सत्तू एक हेल्दी ड्रिंक जरूर है लेकिन इसे पीने का सही तरीका जानना उससे भी ज्यादा जरूरी है।

गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन काफी लोकप्रिय है। कई लोग इसे एक हेल्दी ड्रिंक के रूप में पीते हैं, क्योंकि इसमें पोषण और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। लेकिन अक्सर लोग यह नहीं जानते कि सत्तू को किस तरीके से लेना चाहिए ताकि शरीर को इसका पूरा फायदा मिल सके। न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नरंग के अनुसार, सत्तू एक अच्छा प्रोटीन स्रोत जरूर है, लेकिन इसे लेने का सही तरीका जानना भी जरूरी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सत्तू में कितना प्रोटीन होता है?

सत्तू को आमतौर पर भुने हुए चने से बनाया जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर प्रोटीन की बात करें, तो लगभग 100 ग्राम सत्तू में करीब 25 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यह मात्रा लगभग एक स्कूप व्हे प्रोटीन के बराबर मानी जाती है, जिसमें भी लगभग 25 ग्राम प्रोटीन होता है।

सत्तू और व्हे प्रोटीन में क्या फर्क है?

  • हालांकि दोनों में प्रोटीन की मात्रा लगभग समान हो सकती है, लेकिन इनके पाचन में बड़ा अंतर होता है। व्हे प्रोटीन में फाइबर बहुत कम होता है। इसलिए यह शरीर में जल्दी डाइजेस्ट और एब्जॉर्ब हो जाता है।
  • दूसरी तरफ सत्तू में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इसे पचने और शरीर में अवशोषित होने में थोड़ा समय लगता है।

सत्तू एक साथ क्यों नहीं पीना चाहिए?

अगर कोई व्यक्ति सत्तू को सिर्फ प्रोटीन के लिए पी रहा है और वह एक बार में ज्यादा मात्रा में सत्तू पी लेता है, तो इससे पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। ज्यादा फाइबर होने के कारण इसे एक साथ पीने से पेट भारी लग सकता है या गैस जैसी समस्या भी हो सकती है।

सत्तू पीने का सही तरीका

  • न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, अगर आप सत्तू से 25 ग्राम प्रोटीन लेना चाहते हैं, तो इसे एक बार में पीने के बजाय धीरे-धीरे लेना बेहतर होता है।
  • आप सत्तू का ड्रिंक बनाकर इसे छोटे-छोटे घूंट में दिनभर में पी सकते हैं। इसके अलावा इसे छोटी मात्रा में अलग-अलग समय पर भी लिया जा सकता है। इससे शरीर इसे आसानी से पचा पाता है।

सत्तू पीने के अन्य फायदे

सत्तू सिर्फ प्रोटीन ही नहीं देता, बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं।

  • शरीर को ऊर्जा देता है
  • पेट को ठंडक पहुंचाता है
  • पाचन को बेहतर बनाता है
  • लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है
  • इसी वजह से गर्मियों में सत्तू का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

हेल्थ नोट: सत्तू एक हेल्दी और पौष्टिक ड्रिंक है, लेकिन इसे सही तरीके से लेना जरूरी है। अगर आप इसे प्रोटीन के लिए पी रहे हैं, तो इसे एक साथ पीने के बजाय धीरे-धीरे या छोटे हिस्सों में लेना बेहतर होता है। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN