Home मनोरंजन समाचार कोरियन गानों से कॉपी की गई इन हिंदी गानों की धुन, लिस्ट...

कोरियन गानों से कॉपी की गई इन हिंदी गानों की धुन, लिस्ट में शाहरुख का ये रोमांटिक सॉन्ग

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/13/1200x900/BOLLYWOOD_SONGS_COPIED_1773399112584_1773399119916.png

आपको कई ऐसी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में पता होगा जिन्हें दूसरे देश के सिनेमा से कॉपी किया गया, लेकिन आज हम आपको ऐसे कुछ गाने बता रहे हैं जो कोरियन म्यूजिक से कॉपी किए गए। 

आपने कई ऐसी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में सुना हगा जो दूसरे देश के सिनेमा से कॉपी या उनसे प्रेरणा लेकर बनाई गई हैं। पर क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे पॉपुलर गाने भी हैं जिन्हें कोरियन म्यूजिक से चुराया गया है। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही 5 गानों के बारे में बता रहे हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान के जालिमा से लेकर रफ्तार का एक रैप सॉन्ग भी शामिल है।

जालिमा: शाहरुख खान की फिल्म रईस का गाना जालिमा तो आपको याद ही होगा। ये गाना शाहरुख खान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान पर फिल्माया गया था। इस गाने की गिनती बॉलीवुड के बेस्ट रोमांटिक गानों में होती है। जालिमा को अरिजीत सिंह और हर्षदीप कौर ने गाया है।

जब ये गाना रिलीज हुआ था तब भी बहुत से के-पॉप म्यूजिक के फैंस ने दावा किया था कि जालिमा की धुन कोरियन सिंगर Taeyang के गाने आईज, नोज, लिप्स से मिलती है। अगर आप दोनों गानों के एक के बाद एक सुनेंगे तो आपको भी इसका एहसास होगा।

पहली नजर में: रेस फिल्म का गाना पहली नजर में भी के-पॉप म्यूजिक से चुराया हुआ गाना है। इस गाने को आतिफ असलम ने गाया था। गाने को कंपोज किया था प्रीतम ने।

पहली नजर सुनने के बाद अगर आप कोरियन गाना Sarang hae yo सुनेंगे तो पाएंगे कि पहली नजर में की धुन इस गाने से कॉपी की गई है। Sarang hae yo का अर्थ होता है आई लव यू।

भूल भुलैया टाइटल ट्रैक: अक्षय कुमार की भूल भुलैया का टाइटल ट्रैक तो आपको याद ही होगा। इस गाने को नीरज श्रीधर ने गाया था। गाना कंपोज किया था प्रीतम ने।

अक्षय कुमार की फिल्म के इस गाने की धुन भी कोरियन गाने से ली गई है। भूल भुलैया टाइटल ट्रैक की धुन कोरियन गाने my lecon की कॉपी है।

बातें कुछ अनकही सी: लाइफ इन अ मेट्रो का गाना बातें कुछ अनकही सी तो आपने जरूर सुना होगा। म्यूजिक लवर्स की लिस्ट में ये गाना शामिल होता ही होता है। इस गाने को कंपोज प्रीतम ने किया था। वहीं, गाने को आवाज दी थी अदनान सामी ने। पर आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस गाने की धुन भी कोरियन गाने से ली गई थीं।

बातें कुछ अनकही सी के बाद अगर आप कोरियन गाना Ah Reum Da Oon Ram सुनेंगे तो आप पाएंगे की दोनों गानों की धुन लगभग एक जैसी ही है। Ah Reum Da Oon Ram साल 2005 में रिलीज हुआ था।

साल 2018 में आई फिल्म मंटो का रैप मंटोनियत तो आपको याद ही होगा। इस रैप की बीटीएस फैंस ने आलोचना की थी। बीटीएस फैंस को इस गाने और RM के Do You गाने के थीम एक जैसी लगी थी। फैंस का कहना था कि गाने का म्यूजिक वीडियो भी लगभग एक जैसा है। जब सोशल मीडिया पर ऐसे दावों की चर्चा जोरों से होने लगी थी तब रफ्तार ने म्यूजिक वीडियो के एक जैसे होने पर माफी मांगी थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN