Home मनोरंजन समाचार दंगल के दौरान फातिमा सना शेख को पड़ते थे दौरे, बोलीं- आमिर...

दंगल के दौरान फातिमा सना शेख को पड़ते थे दौरे, बोलीं- आमिर खान और सान्या मल्होत्रा ने…

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/13/1200x900/iok_1773406999763_1773407007423.jpg

फातिमा सना शेख का कहना है कि दंगल की शूटिंग के दौरान उन्हें दौरे पड़ते थे। उन्होंने यह भी बताया कि आमिर और सान्या ने उस वक्त कैसे मदद की थी।

फातिमा सना शेख को दंगल फिल्म से बड़ा ब्रेक मिला था। इस फिल्म में फातिमा के साथ आमिर खान और सान्या मल्होत्रा साथ में थे। अब फातिमा ने बताया कि कैसे उन्हें इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दौरे पड़े थे और कैसे उस वक्त आमिर और सान्या ने उनकी मदद की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फातिमा ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में कहा, मैं ट्रेनिंग कर रही थी और उससे पहले एक-दो बार आया था बचपन में।

बचपन का एक्सपीरियंस किया शेयर

फातिमा ने कहा, ‘मुझे कुछ याद नहीं है। मुझे बस इतना याद है कि मुझे बहुत डर लगा, मैं बेहोश हो गई और आखिरकार मुझे अस्पताल ले जाया गया। एक बार वहीं डांस क्लास में हुआ था जब मैं डांस कर रही थी और पास आउट हो गई। मुझे दौरे पड़ रहे थे। एक लड़की ने मेरे मुंह में हाथ रखा और मैंने उसका हाथ काट दिया क्योंकि बोलते हैं न चम्मच डालो, ये डालो तो बेचारी ने अपना बाथ डाल दिया। बिचारी के हाथ में खून आ गया था और भगवान ही जाने कि उसके क्या ही हुआ। वो मुझे अस्पताल लेकर गए और मैं अस्पताल में उठी। मुझे नहीं पता था मैं कहां हूं और रोने लगी। इसके बाद डॉक्टर ने कुछ ऐसा कहा जो मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों कहा। उन्होंने मेरे पैरेंट्स से कहा कि अरे कुछ ड्रग यूज हुआ होगा।’

टेस्ट करवाना पड़ा था

फातिमा ने आगे बताया कि उन्हें कई टेस्ट करवाने पड़े ये प्रूव करने के लिए उन्होंने कुछ नहीं लिया है। लेकिन वो काफी ट्रॉमैटिक एक्सपीरियंस था क्योंकि उस वक्त वह 15 साल की थीं।

फातिमा ने आगे कहा, वे लोग मुझे डॉक्टर के पास गए। एमआरआई हुआ, ईईजी हुआ। वे मुझे बॉम्बे के न्यूरोलॉजिस्ट के पास लेकर गए और उन्होंने मुझे दवाई दी। दवाइयां मेरे लिए बहुत ज्यादा था क्योंकि ऐसा लगता था मैं किसी के इन्फ्लुएंस में हूं। मैं काफी डिप्रेसिव और गुस्से में रहती थी। मैंने फिर दवाई लेना बंद कर दिया। मैं किसी को बिना बताई दवाई छोड़ दी। जैसे ही दवाई छोड़ी फिर मुझे दौरे आने लगे। इसके बाद मैं इतना घबरा गई थी कि जब भी मुझे ऑरा लगता मैं खुद को बाथरूम में बंद करके बैठ जाती। मेरे मन में यही होता कि आएगा दौरा और चला जाएगा और लोगों को पता भी नहीं चलेगा।

दंगल का बताया एक्सपीरियंस

दंगल के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए फातिमा ने कहा, ‘वो टाइम पर ना मुझे ऑरस आते थे पर मुझे नहीं रता था कि ये क्या है। ऐसा लगता है कि एक लाइट है जो धीरे-धीरे राइट साइड बढ़ती जाती है और ऐसा लगता है वो पूरा आपको कवर कर देगी। तो ऐसा डर था कि कब ये मुझे लेकर जाएगा। कभी वो होता कभी नहीं होता। दंगल के दौरान कई बार ऐसा हुआ जहां मुझे आया ऑरा। मुझे लगा कोई नहीं, कुछ नहीं होगा। लेकिन वो बढ़ता गया और मैंने कहा कि मुझे दौरे पड़ने वाले हैं। किसी को पता नहीं क्या है। मुझे नहीं पता क्या है। अच्छी बात यह है कि वहां पर आमिर खान और सान्या मल्होत्रा थे। कृपा शंकर बिश्नोई की जो हमें ट्रेन कर रहे थे वो थे। उन्होंने फटाफट गूगल किया, उनको जवाब मिले, उन लोगों ने साइज पर रखा, जो भी हुआ। उन्होंने सब चीजें फिर हैंडल की।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN