Home मनोरंजन समाचार 2019 की शॉर्ट फिल्म से चुराई गई सैयारा की कहानी? अमित जाधव...

2019 की शॉर्ट फिल्म से चुराई गई सैयारा की कहानी? अमित जाधव का दावा

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/13/1200x900/saiyaara_1773418397359_1773418401353.jpg

साल 2025 में सैयारा रिलीज हुई थी। ये उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। अब इस फिल्म को लेकर सिंगर अमित जाधव ने दावा किया है कि फिल्म की कहानी उनकी साल 2019 में आई शॉर्ट फिल्म से चुराई गई है। 

एक्टर-सिंगर अमित जाधव ने दावा किया है कि साल 2025 में आई सैयारा की कहानी उनकी शॉर्ट फिल्म ख्वाबों से चुराई गई है। उनकी ये शॉर्ट फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। जाधव ने दावा किया है कि सैयारा और उनकी शॉर्ट फिल्म की कहानी एक जैसी है फिर भी उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी ये बात मेकर्स के संग करनी चाही थी, लेकिन उन्हें मेकर्स की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शॉर्ट फिल्म की कॉपी है सैयारा

एचटी सिटी से खास बातचीत में जाधव ने दावा किया कि साल 2022 में यश राज फिल्म्स के टैलेंट डिवीजन द्वारा उन्हें कॉन्टेक्ट किया गया था। हालांकि, कॉन्टेक्ट का इरादा साफ नहीं था। जाधव ने कहा, “मैंने पिछले साल भी इस बारे में बात करने की कोशिश की थी। मुझे 2022 में इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज आया था, वो मेरे साथ बातचीत करना चाहते थे। मैंने उनसे पूछा था कि वो किस प्रोजेक्ट के लिए मुझसे बात करना चाहते हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मैं वहां किसी को जानता नहीं था, ना ही मैंने कोई ऑडिशन दिया था।”

अमित को उनके दोस्तों ने फोन कर दी जानकारी

अमित जाधव ने बातचीत में बताया, “सैयारा की रिलीज के एक हफ्ते बाद मेरे दोस्तों ने मुझे कॉल किया और कहा- तेरा तो कहानी सेम था। मैं हैरान था। मैंने उन्हें (सैयारा मेकर्स) कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, उनके ऑफिस भी गया, लेकिन मेरे दोस्तों ने मुझसे कहा कि वो मुझे एंटरटेन नहीं करेंगे और ना ही मुझे जवाब देंगे।”

सुसाइड करने वाले थे अमित जाधव

फिल्ममेकर ने कहा कि इससे उनकी मेंटल हेल्थ पर भी काफी असर पड़ा। वो अपनी शॉर्ट फिल्म को लॉन्ग फिल्म में बनाने का प्लान कर रहे थे। उन्होंने कहा, “मैं सिंगर हूं, तो मुझे काम मिलता रहता है, मैं उस वजह से थोड़ा आराम से रहता हूं। लेकिन एक दिन मैं लगभग सुसाइड करने वाला था। मैं नशे में धुत था, मेरे पेरेंट्स ने देख लिया और इस तरह से मैं बच पाया। मुझे ऐसा लगा कि दुनिया नहीं चाहती कि मैं सफल हूं। मुझे कोई ऑडिशन के लिए भी नहीं बुलाता था।”

जाधव ने कहा कि वो उस कहानी पर स्क्रिप्ट तैयार कर रहे थे और उन्हें इसके लिए प्रोड्यूसर्स भी मिल गए थे। वो ये प्रोजेक्ट उन्होंने 2025 के लिए प्लान किया था। हालांकि, सैयारा की रिलीज से उनका सारा प्लान खराब हो गया।

क्या अमित जाधव ने रजिस्टर की थी स्क्रिप्ट?

जाधव से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने स्क्रिप्ट रजिस्टर करा ली थी? उन्होंने कहा कि उन्होंने स्क्रिप्ट इसलिए रजिस्टर नहीं कराई थी क्योंकि उनकी शॉर्ट फिल्म पहले ही पब्लिक में रिलीज हो चुकी थी। जाधव ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए, वो बस अपना क्रेडिट चाहते हैं और कम से कम उन्हें किसी प्रोजेक्ट में कास्ट किया जाए। अमित जाधव के इस दावे पर अभी मोहित सुरी या यश राज फिल्म्स की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN